Whatsapp Telegram Snapchat Josh Messaging Apps Run By Sim Only Central Government Announced
अब सिम के बिना नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, सरकार ने दी इतने दिन की मोहलत
भारत सरकार ने नए Telecommunication Cybersecurity Rules 2025 के तहत नियम लागू किए हैं. WhatsApp, Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.
केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है. नए Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules 2025 के तहत सरकार ने WhatsApp, Telegram, Snapchat और Josh जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. अब कोई भी यूजर SIM कार्ड के बिना इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा – यानी SIM हटते ही ऐप खुद बंद हो जाएगा.
ब्राउजर पर 6 घंटे में ऑटो लॉग-आउट होगा
सरकार ने वेब ब्राउजर पर ऐप्स चलाने वालों के लिए और भी सख्त नियम लागू किए है. DoT का आदेश है कि ब्राउजर पर लॉगइन यूजर हर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट हो जाएगा और दोबारा लॉगइन करने के लिए उन्हें QR कोड स्कैन कर नया वेरिफिकेशन करना होगा.
अब तक ऐप्स सिर्फ इंस्टॉल के समय मोबाइल नंबर वेरिफाई करते थे, बाद में SIM चेंज या नंबर बंद होने के बावजूद ऐप चलता रहता था. इससे साइबर अपराधियों को मौका मिलता था. क्योंकि वे भारतीय नंबरों का दुरुपयोग कर SIM बदलकर ट्रैकिंग से बच निकलते थे.
आखिर SIM-बाइंडिंग की जरूरत क्यों पड़ी?
सरकार और टेलीकॉम इंडस्ट्री के मुताबिक SIM-बाइंडिंग से यूजर, मोबाइल नंबर और डिवाइस के बीच एक अनिवार्य कड़ी बन जाती है. जिससे फ्रॉड, स्पैम मैसेजिंग और फाइनेंशियल स्कैम को रोकना आसान होगा. डिजिटल पेमेंट सेक्टर में UPI, बैंकिंग ऐप्स और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पहले से ही ऐसे सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं. सरकार का मानना है कि अगर इन नियमों से साइबर अपराधियों का नेटवर्क कमजोर होता है, तो यह डिजिटल सुरक्षा के लिए बड़ा कदम साबित होगा.
विशेषज्ञों ने इस फैसले पर क्या कहा?
हालांकि, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इन नियमों को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानते. उनका कहना है कि फर्जी IDs पर SIM निकालना भारत में अभी भी आसान है. इसलिए यह कदम सुरक्षा तो बढ़ाएगा, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित माहौल नहीं बनाएगा. वहीं, आम यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी बार-बार वेरिफिकेशन और ब्राउजर पर बार-बार लॉगिन की असुविधा हो सकती है. इसके अलावा अगर SIM इनएक्टिव या बंद हो जाए तो शायद WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स बिल्कुल खुलें ही नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.