When Manmohan Singh Wanted To Become Doctor For His Father Desire He Had Even Taken Admission In Pre Medical Course But
जब पिता की खुशी के लिए डॉक्टर बनना चाहते थे मनमोहन सिंह, प्री-मेडिकल कोर्स में एडमिशन भी ले लिया था लेकिन...
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS में गुरुवार रात को निधन हो गया. वह 92 साल के थे. मनमोहन सिंह ने निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.
Manmohan Singh funeral: Ex-PM to be cremated at Nigambodh Ghat at 11:45 AM with full State honours
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया. दिल्ली के AIIMS में 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. केंद्र सरकार ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा. इन सबके बीच डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन से जुड़े कई किस्से सामने आ रहे हैं. क्या आपको पता है कि मनमोहन सिंह डॉक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने एक समय प्री-मेडिकल कोर्स में दाखिला भी लिया था. उन्होंने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए मेडिकल कोर्स में दाखिला लिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उन्होंने इस विषय में रुचि खो दी और मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी.
बेटी दमन की किताब में है जिक्र
पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी दमन सिंह ने उन पर लिखी गई एक पुस्तक में इस बात का जिक्र किया है. दमन सिंह ने 2014 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण’ में यह भी लिखा कि अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है जो उन्हें आकर्षित करता था. उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता में हास्य की अच्छी समझ थी. अप्रैल 1948 में मनमोहन सिंह ने अमृतसर के खालसा कॉलेज में दाखिला लिया था.
कुछ महीने में ही छोड़ दी पढ़ाई
दमन ने अपनी पुस्तक में इसका उल्लेख करते हुए लिखा, ‘चूंकि, उनके पिता चाहते थे कि वह चिकित्सक बनें, इसलिए उन्होंने (मनमोहन सिंह) दो वर्षीय एफएससी पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया, जिससे उन्हें चिकित्सा में आगे की पढ़ाई करने का मौका मिलता. कुछ ही महीनों बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. चिकित्सक बनने में उनकी रुचि खत्म हो गई थी. असल में, विज्ञान पढ़ने में भी उनकी रुचि खत्म हो गई थी.’
7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
केंद्र सरकार ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को गुरुवार को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.