
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Election Results 2023: पांच राज्यों में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की. भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत हासिल की है. हालांकि नतीजे घोषित किये जाने के चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस जारी है और दिल्ली में लगातार बैठकें चल रही हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे महंत बालकनाथ (Mahant Balaknath) ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. वहीं, रेस में सबसे आगे चल रहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje) को भी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है. देर रात तक उनकी भी पार्टी आलाकमान संग बैठक हो सकती है.
इन सबके बीच चुनावी नतीजों और तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद पर जारी सस्पेंस को लेकर पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का बयान आया है. कैलाश विजयवर्गीय से जब पत्रकारों ने सीएम पद पर जारी सस्पेंस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सस्पेंस खत्म होगा. उन्होंने कहा कि रविवार 10 तारीख तक सबकुछ साफ हो जाएगा.
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘क्या छत्तीसगढ़ में लाडली बहना योजना थी? क्या राजस्थान में थी? छत्तीसगढ़ में जीत महत्वपूर्ण है…छत्तीसगढ़ में तो बहुत बड़ी जीत मिली है. PM मोदी का नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और जेपी नड्डा की पोलिंग बूथ योजना सफल रही और इसके परिणामस्वरूप ही तीनों राज्यों में नतीजे आए…” लाडली योजना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने इस वजह से बयान दिया क्योंकि एमपी में भाजपा की जीत के लिए इस योजना को अहम बताया जा रहा है.
#WATCH | Bhopal, MP: BJP National General Secretary Kailash Vijayvargiya says, “Union Minister Rajnath Singh has rightly said that NDA will secure more than 400 and what Shivraj Singh said is also right, we’ll win together 29 seats of Madhya Pradesh by following Shivraj Singh… pic.twitter.com/POMhWj52eA
— ANI (@ANI) December 7, 2023
कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनावों पर भी बात की और कहा, ‘केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सही कहा है कि NDA 400 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और जो शिवराज सिंह ने कहा वह भी सही है, हम शिवराज सिंह के साथ मिलकर मध्यप्रदेश की 29 सीटें जीतेंगे.’
मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस को 70 , BSP को 2 और अन्य को महज 12 सीटें मिलीं. मध्यप्रदेश की बात की जाए तो राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 163, कांग्रेस को 66 और अन्य को 1 सीट मिली. छत्तसीगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 54, कांग्रेस ने 35 और अन्य ने 1 सीट पर कब्जा जमाया. बता दें कि राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा 100 है क्योंकि वहां एक सीट पर मतदान नहीं हुआ था. वहीं, मध्यप्रदेश में 116 और छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.