NEET paper leak latest updates: नेशनल एंट्रेस एलिजिबिलिटी टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) जांच जारी है. जांच एजेंसी अब तक मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी ने पेपर लीक के सोर्स का पता लगाते हुए पुणे और लातूर तक पहुंच गई है. सीबीआई की इस जांच का मेन फोकस इस बात का पता लगाना है कि पेपर कहां से लीक हुआ. नीट यूजी क्वेश्चन पेपर बनाते हुए, बिना इंटरनेट के कंप्यूटर में पेपर को सेफ रखने वक्त, प्रिंटिंग प्रेस के पास या एग्जाम सेंटर तक पहुंचाए जाने के क्रम में. आइये जानते हैं कि नीट यूजी एग्जाम कैंसिल होने के 4 दिन बाद तक सीबीआई ने क्या कुछ पता लगाया है.
सीबीआई ने पुणे से पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है. पी.वी. कुलकर्णी को नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक का मेन सोर्स बताया जा रहा है. छानबीन के दौरान सीबीआई को पता चला कि कुलकर्णी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच प्रश्नपत्रों तक थी. रिपोर्ट के अनुसार, उसने अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में अपने पुणे स्थित आवास पर स्पेशल कोचिंग बुलाकर एस्पिरेंट्स को लीक किया गया मटेरियल पढ़ाया था. कुलकर्णी लातूर के दयानंद जूनियर कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर रह चुके हैं और साल 2022-23 में रिटायर हुए थे. वह एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) के लातूर डिवीजनल बोर्ड के लिए केमिस्ट्री पेपर के मुख्य मॉडरेटर के रूप में भी काम कर चुके हैं.
NEET UG 2026 cancelled: कितनी बार हुआ है नीट एग्जाम का पेपर लीक? यहां देखें पूरी लिस्ट
9
सीबीआई की जांच की आंच अब बड़े कोचिंग सेंटरों तक भी पहुंच गई है. लातूर स्थित फेमस आरसीसी कोचिंग क्लासेस (RCC Coaching Classes) के संचालक शिवराज मोटेगांवकर से गुरुवार को सीबीआई ने करीब 11 घंटे तक पूछताछ की. एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या पेपर लीक का नेटवर्क दूसरे कोचिंग सेंटरों तक भी फैला हुआ है.
शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर 12 मई को मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने देश के कई राज्यों में तालमेल बिठाकर छापेमारी की है. अब तक इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये गिरफ्तारियां जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से हुई हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य दो के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की जा रही है.
ये भी पढ़ें- NEET UG Paper leak Timeline: नीट पेपर लीक की अफवाहों से NTA के एग्जाम कैंसिल करने तक पूरी टाइमलाइन
NEET-UG पेपर लीक की गुत्थी सुलझाने के लिए CBI की पूरी जांच डॉ. के. राधाकृष्णन कमेटी के उन सुझावों पर टिकी है, जो किसी भी परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए प्रयासरत है. वहीं, CBI पेपर सेट करने से लेकर एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने के तरीकों पर गौर कर रही है.
पेपर लीक की पुष्टि और जांच के बीच, प्रभावित क्षेत्रों या संबंधित केंद्रों के लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा (Re-exam) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. सरकार और एनटीए का प्रयास है कि जांच के साथ-साथ ईमानदार छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो और परीक्षा की शुचिता बनी रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.