दिवाली बोनस में इस राज्य ने मारी बाजी! कर्मचारियों को दी इतनी रकम सुनकर होश उड़ जाएंगे, देखें लिस्ट!
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. इसके चलते सभी लोगों में दीवाली बोनस और गिफ्ट्स को लेकर काफी उत्सुकता है. ऐसे में जानते हैं उस राज्य के बारे में जो इस बार अपने कर्मचारियों को सबसे तगड़ा बोनस देने वाला है.
Diwali Bonus 2025: दिवाली के त्योहार की रौनक नजर आने लगी है. हर कोई इस त्योहार को लेकर काफी उत्साहित है. खासकर कर्मचारियों के बीच इस त्योहार को लेकर ज्यादा उत्सुकता है क्योंकि उनको दीवाली बोनस और गिफ्ट्स मिलने वाले हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार ने कर्मचारियों की खुशियों का और बढ़ा दिया है. इस बार सरकार की तरफ से बोनस और महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया है. चलिए अब जानते हैं कि कौन सा राज्य अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा बोनस देगा.
बता दें कि उत्तर प्रदेश ने दीवाली बोनस के मामले में बाजी मार ली है. आपको बता दें कि इस बार सीएम योगी की अगुवाई में यूपी सरकार यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को प्रति व्यक्ति अधिकतम 6,908 रुपये का बोनस देने जा रही है. जिसकी कुल राशि 1,022 करोड़ रुपये से अधिक है. जब से कर्मचारियों को इस रकम के बारे में पता चला है तब से उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है, जबकि अन्य राज्यों के कर्मचारी भी खुशी से झूम उठे हैं. इस बोनस की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि ये बोनस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए खुशियों और उत्साह का पैकेज लेकर आएगा.
केंद्र सरकार ने देश के कर्मचारियों को दिया दीवाली गिफ्ट
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी कर्मचारियों के लिए DA में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यानी DA को 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. अक्टूबर की सैलरी में DA एक साथ मिलेगा. जो न केवल सैलरी को बढ़ाएगा, बल्कि दिवाली की खुशियों में भी चार चांद लगाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.