कौन हैं अमरीन सेखों? जिनसे हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य आज रचा रहे शादी

Who is Amreen Sekhon: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज अमरीन से शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Published date india.com Updated: September 22, 2025 10:36 AM IST
कौन हैं अमरीन सेखों? जिनसे हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य आज रचा रहे शादी

Who is Amreen Sekhon: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज 22 सितंबर सोमवार को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. विक्रमादित्य प्रोफेसर अमरीन सेखों से शादी कर रहे हैं. यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है. आइये जानते हैं विक्रमादित्य की दुल्हन अमरीन सेखों के बारे में.

कौन हैं अमरीन

अमरीन और विक्रमादित्य दोनों पुराने दोस्त रहे हैं. अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिसटेंट प्रोफेसर हैं. अमरीन सिख परिवार से हैं, उनके पिता सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और मां ओपिंदर कौर हैं. जोतिंदर सिंह सेखो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं. यह परिवार पंजाब से संगरुर जिले का रहने वाला है लेकिन अब चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में रहता है.

पढ़ाई-लिखाई

अमरीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) और हार्वर्ड (Harvard University) से शिक्षा प्राप्त की है. अमरीन ने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है. उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है.

विक्रमादित्य की पहली शादी और तलाक

विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 2019 में हुई और राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत उनकी पत्नी बनीं. कुछ घरेलू मतभेदों के चलते यह रिश्ता नवंबर 2024 में तलाक के साथ खत्म हो गया.

विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर

17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह अपने पिता कांग्रेस नेता और 6 बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी मां प्रतिभा सिंह भी सांसद रही हैं. बता दें कि बुशहर के शाही परिवार के सदस्य वीरभद्र सिंह को प्यार से ‘राजा साहब’ कहा जाता था. वहीं विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. साल 2024 में मंडी लोकसभा सीट से वह अभिनेत्री कंगना रनौत से चुनाव हार गए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.