कभी साइकिल पर बेचता था अंगूठी, फिर कैसे बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, जानें छांगुर बाबा के कारोबार का काला सच?

यूपी एसटीएफ ने बुधवार (10 जुलाई) को पैसों और नौकरी का लालच देकर जबरदस्ती लोगों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मास्‍टरमांड को गिरफ्तार कर लिया है.

Published date india.com Published: July 10, 2025 11:00 AM IST
कभी साइकिल पर बेचता था अंगूठी, फिर कैसे बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, जानें छांगुर बाबा के कारोबार का काला सच?

Chhangur Baba: उत्‍तर प्रदेश में यूपी एसटीएफ ने अवैध तरीके से लोगों का धर्मांतरण कराने वाले बड़ा नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया है. इस नेटवर्क के मास्‍टरमांड का नाम जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा है. इस बाबा की गिरफ्तारी के बाद इसे लेकर कई खुलासे हो रहे हैं जैसे ये बाबा 10 साल पहले चलती फिरती नग की दुकान चलाता था.

इसके कुछ ही समय बाद छांगुर बाबा ने धीर-धीरे अवैध तरीके से लोगों के धर्मांतरण का खेल शुरू कर दिया और अपने इस काले धंधे से उसने करीब 100 करोड़ की संपत्ति को अर्जित कर ली. इसके बाद उसने अपना आलीशान महल खड़ा कर दिया. इतना ही नहीं उसे लग्‍जरी गाड़‍ियों का शौक था इसलिए उसने कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदीं.

अलग-अलग खातों से बैंक में आए करोंड़ो रुपए

छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि छांगुर बाबा से जुड़े हुए जो भी लोग हैं उनके बैंकों में कई खाते हैं. छांगुर बाबा की साथी नीतू नवीन  की बात करें तो उनके इकलौते बैंकों में आठ खाते हैं.  इनमें बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में खाते हैं. इन बैंकों के जरिए उन्हें विदेशों से करीब 5 करोड़ भेजे गए पैसे हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक खाते खुलवाने के चार महीने भीतर ही उनके बैंक की कुल जमा राशि 13,9010,000 तक पहुंत गई. जांच पड़ताल में पता चला कि विदेश से भी छांगुर बाबा के अकाउंट में करीब 100 करोड़ आए.

छांगुर बाबा ने अपने नाम पर किताब छपवाई

जानकारी के मुताबिक छांगुर बाबा ने अपने नाम पर एक किताब भी छपवाई थी. इस किताब में इस्लाम धर्म के बारे में काफी कुछ लिखा गया है. बता दें कि इस समय छांगुर बाबा के अनुयायी की संख्या 3 से 4 हजार हो गई थी.  इनमें ज्यादातर लोग वो हैं जो पहले हिंदू थे. लेकिन छांगुर बाबा के झांसे में आकर इन लोगों ने इस्लाम धर्म को अपना लिया था.  धीरे -धीरे लोगों को अपने झांसे में लेकर छांगुर बाबा ने लगभग 100 करोड रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.