कौन हैं केएल शर्मा? जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे चुनावी मैदान में चुनौती

KL Sharma vs Smriti Irani Amethi Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने आखिरकार अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. अमेठी सीट से राहुल गांधी के बजाय कांग्रेस ने केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है वहीं राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Published date india.com Updated: May 3, 2024 1:00 PM IST
कौन हैं केएल शर्मा? जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे चुनावी मैदान में चुनौती

Amethi Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने आखिरकार अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को चुन लिया है. इस बार कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Constituency Seat) से राहुल गांधी को उम्मीदवार ना बनाकर सालों से कांग्रेस और गांधी परिवार से संबंध रखने वाले केएल शर्मा (KL Sharma) को यहां से प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली सीट (Rae Bareli Lok Sabha Constituency) से चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर मतदान लोकसभा चुनावों के पांचवे चरण में यानी 25 मई को होंगे. वहीं शुक्रवार (3 मई) को यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है.

कौन हैं केएल शर्मा?

केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है. केएल शर्मा मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं. साल 1983 में पहली बार वो राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे. तब से वो लगातार कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं.साल 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद इस सीट से कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद होते थे वे उनके लिए कार्यों में उनकी मदद किया करते थे.  केएल शर्मा को सालो से गांधी परिवार का बहुत करीबी माना गया है. जब सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं तब केएल शर्मा उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे. वे सालों से अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के कार्यों को देखते रहे हैं.

क्यों राहुल गांधी को अमेठी सीट पर उम्मीदवार नहीं बनाया गया ?

15 साल से अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव जीतकर राहुल गांधी यहां से सांसद रहे हैं. साल 2004 से 2019 तक राहुल गांधी लगातार इस सीट पर राहुल गांधी ने अपनी जीत दर्ज की.वहीं पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में  बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें हराकर झटका दिया. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़े मतो के अंतरों से हराया था. ये अंतर करीब  55000 वोटों का था. वहीं बीजेपी नेता स्मृति ईरानी तीसरी बार अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं. यहीं कारण हो सकता है कि  राहुल गांधी अमेठी सीट पर फिर चुनाव लड़ने के लिए नहीं उतरे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.