कौन हैं Rolls-Royce crash में घायल हुए Kuber Group के डायरेक्टर विकास मालू, Satish Kaushik से कैसे जुड़ा नाम

हरियाणा के नूंह में हुए एक्सीडेंट में Kuber Group के डायरेक्टर विकास मालू घायल हो गए थे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस (Delhi-Mumbai Expressway) वे पर उनकी Rolls-Royce कार का तेल के टैंकर के साथ एक्सीडेंट हो गया था. चलिए जानते हैं, कौन हैं विकास मालू और सतीश कौशिक के साथ उनका नाम कैसे जुड़ा है.

Published date india.com Updated: August 26, 2023 3:00 PM IST
Vikas Malu Kuber Group

Kuber Group के डायरेक्टर विकास मालू उन तीन लोगों में शामिल हैं जो नूंह में हुए एक्सीडेंट (Rolls-Royce crash) में घायल हुए. दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर हुए इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में एक रॉल्स रॉयस कार ने तेल के टैंकर को टक्कर मार दी थी.

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार तेल का टैंकर गलत दिशा (Wrong Side) से आ रहा था और लग्जरी कार रॉल्स रॉयस (Rolls-Royce) को टक्कर मार दी थी. यह सड़क दुर्घटना हरियाणा के नूंह में नगीना पुलिस ताना क्षेत्र के उमरी गांव के पास मंगलवार 22 अगस्त को हुई थी.

हालांकि, नगीना पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार लग्जरी कार पीछे से आई और तेल टैंकर के अगले टायर पर टक्कर मारी. इस टक्कर की वजह से तेल के टैंकर का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गया. पुलिस ने इस एक्सीडेंट के दौरान रॉल्स रॉयस कार में सवार तीन लोगों में से एक की पहचान विकास मालू के रूप में की है. पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के समय उनकी कार 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी.

नूंह के पुलिस सुप्रीटेंडेंट (SP) नरेंदर बिजार्निया ने बताया कि इस एक्सीडेंट के मामले में लग्जरी कार के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, उनका कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कौन चला रहा था. लग्जरी कार में सवार तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और अभी वह बयान देने के लिए फिट नहीं हैं.

पुलिस अपनी जांच में जुटी है और इस एक्सीडेंट के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार है, उसे जरूर सजा भी दिलाएगी. इस एक्सीडेंट में घायल हुए कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू के संबंध में 10 मुख्य बातें यहां जानें

कौन हैं कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू?

  1. विकास मालू, Kuber Group of Companies के मालिक और डायरेक्टर हैं. इस ग्रुप को अपने तंबाकू उत्पादों के लिए जाना जाता है.
  2. मालू के बिजनेस एम्पायर दुनियाभर के 50 देशों और 45 वेंचर्स तक फैला हुआ है. माना जाता है कि वह ग्रुप के अंतर्गत आने वाली 12 कंपनियों का संचालन स्वयं देखते हैं.
  3. विकास मालू ने हाल ही में वर्धमान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक का पद संभाला है.
  4. कुबरे ग्रुप की स्थापना विकास मालू के पिता मूल चंद मालू ने साल 1985 में की थी.
  5. विकास मालू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह कई Bollywood Celebs से जुड़े हुए हैं. स्नैपशॉट्स में उन्हें सलमान खान और रणवीर सिंह जैसी हस्तियों के साथ देखा जाता है.
  6. विकास मालू के वकील RK Thakur का कहना है कि वह ड्राइविंग करने की स्थिति में नहीं थे, उनका ड्राइवर तस्बीर कार चला रहा था. यही नहीं, उन्होंने कहा कि किसी एक्सप्रेसवे पर धीरे गाड़ी चलाना और भी ज्यादा घातक हो सकता है. हालांकि, उन्होंने बताया कि ड्राइवर को कार धीरे या तेज चलाने के लिए विकास मालू ने किसी तरह का कोई सुझाव नहीं दिया था.
  7. वकील आरके ठाकुर के अनुसार जिस समय एक्सीडेंट हुआ, उस समय उद्योगपति विकास मालू कार ड्राइव नहीं कर रहे थे.
  8. विकास मालू हाल ही में उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब उनकी दूसरी पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि उनके पति ने बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की हत्या की है.
  9. ज्ञात हो कि सतीश कौशिक की 66 साल की उम्र में 9 मार्च 2023 को दिल्ली में विकास मालू के फार्महाउस में मृत्यु हो गई थी. मृत्यु से पहले सतीश कौशिक ने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.
  10. सान्वी मालू ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी में बताया था कि सतीश कौशिक ने उनके पति को 15 करोड़ रुपये का लोन दिया था. अपने रुपये वापस लेने के लिए सतीश कौशिक ने विकास मालू से विदेश में भी मुलाकात की थी. दोनों के बीच काफी बहस हुई, लेकिन विकास ने उनके पैसे वापस देने का वादा किया था. सान्वी ने कहा, क्योंकि सतीश कौशिक उनके फार्म हाउस पर बीमार पड़े, इसलिए उन्हें शक है कि उनके पति ने ही सतीश कौशिक को जहर दिया ताकि उनका पैसा न लौटाना पड़े. पुलिस ने सान्वी मालू की इस कहानी को नकार दिया और बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से हुआ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.