कौन है रवनीत बिट्टू? जिन्हें राहुल गांधी ने सबसे सामने कहा 'गद्दार', पलटवार में बोले- 'देश का दुश्मन'; देखें वीडियो

संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सबके आगे 'गद्दार' कह दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: February 4, 2026 5:07 PM IST
कौन है रवनीत बिट्टू? जिन्हें राहुल गांधी ने सबसे सामने कहा 'गद्दार', पलटवार में बोले- 'देश का दुश्मन'; देखें वीडियो

Who is Ravneet Bittu: संसद परिसर में आज कुछ अलग ही देखने को मिला. जब संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली. राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सबके आगे ‘गद्दार’ कह डाला तो वहीं, पलटवार में बिट्टू ने भी राहुल को ‘देश का दुश्मन’ कहकर जवाब दिया.

दरअसल, कांग्रेस सांसद मकर द्वार के बाहर मणिपुर की स्थिति सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल भी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ सरकार पर आरोप लगा रहे थे और संसद के अंदर इन मुद्दों पर बहस की मांग कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उन्हें देखकर टिप्पणी कर दी.

यहां देखें वीडियो-

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू इस समय भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. उनके पास रेल मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी है. साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया.

हालांकि, वह 2024 का लोकसभा चुनाव लुधियाना से हार गए थे, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्र सरकार में मंत्री पद सौंपा. इसे पार्टी की तरफ से उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या बोले रवनीत सिंह बिट्टू?

‘गद्दार’ बनाम ‘देश के दुश्मन’ कहे जाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई तीखी बहस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ‘जब मैं अंदर जा रहा था, तब उन्होंने सदन के अंदर भी यही हरकत की. स्पीकर ने उन्हें बाहर भेज दिया. अब मैं आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहा हूं. उन्होंने बाहर भी ‘सड़क के गुंडे’ जैसा व्यवहार किया. गांधी परिवार ने हमेशा सिखों और पगड़ी को निशाना बनाया है. वहां मौजूद किसी अन्य सांसद ने कुछ नहीं कहा. सभी निलंबित सांसद वहीं बैठे थे. हम सब साथी हैं और रोज मिलते हैं. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन मुझे नहीं पता उन्हें क्या हो गया है, उनके अंदर कैसी नाराजगी है. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम फिर मेरे पास आओगे. उन्होंने मुझसे हाथ मिलाने की कोशिश भी की. मैंने कहा, तुम इस देश के सबसे बड़े गद्दार हो, सिखों के हत्यारे हो. उनके गुंडों ने इस देश में हजारों सिखों की हत्या की. उन्होंने हमारे सबसे पवित्र गुरुद्वारे को भी नुकसान पहुंचाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.