Who Is Sushant Singh Rajput Sister Divya Gautam Digha Assembly Seat Bihar Assembly Election
कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम? बिहार चुनाव से पहले इनके नाम पर क्यों मचा है शोर, सब कुछ जानें यहां
सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम भाकपा माले के टिकट से दीघा विधानसभा सीट चुनाव लड़ने जा रही है. दिव्या अपने स्टूडेंट्स लाइफ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की छात्र नेता रही हैं.
आए दिन बिहार विधानसभा में बड़े-बडे़ सितारों के नाम निकलकर सामने आ रहे हैं. पहले सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर, गायक और एक्टर पवन सिंह और अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम के चुनाव लड़ने के कयास लग रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि भाकपा माले से टिकट मिलने के बाद वह बुधवार को अपना नॉमिनेशन भर सकती है. पहले दोनों नाम तो बीजेपी के साथ जुड़े हैं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) से जुड़ा है.
महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय होने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से टिकट देने की घोषणा की है. दिव्या गौतम, सुशांत सिंह राजपूत से कैसे जुड़ी हैं तो आपको बता दें कि दिव्या दिवंगत अभिनेता की चचेरी बहन है. वहीं, चुनाव से पहले दिव्या गौतम के बारे में कहें तो उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स किया है. इस दौरान स्टूडेंट्स लाइफ में दिव्या गौतम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की छात्र नेता रही हैं. मास्टर्स की पढ़ाई के बाद दिव्या गौतम ने बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पढ़ाना शुरू किया. रिपोर्ट की मानें तो इसी दौरान दिव्या ने बीपीएससी से सरकारी नौकरी भी हासिल की, और कुछ साल तक बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सप्लाई इंस्पेक्टर के रूप में भी काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस नौकरी को छोड़ दिया.
वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया CPI(ML) ने दिव्या को दीघा विधानसभा से टिकट देते हुए भरोसा जताते हुए कहा कि वे पार्टी की न्यू एज लीडर हैं. नए जमाने के तौर तरीकों को समझती है. दिव्या गौतम महिलाओं के अधिकार और शिक्षा के लिए हमशा मुखर नजर आती हैं, और यही बात पार्टी के लिए जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.