Who Is Tejasvi Manoj Time Gave Her Title Of Kid Of The Year 2025 7 Year Old Girl Indian Origin Shield Seniors
कौन हैं तेजस्वी मनोज, TIME ने दिया ‘Kid of the Year 2025’ का खिताब, 17 की उम्र में उड़ाई ठगों की नींद
अमेरिका के टेक्सास में पली-बढ़ी 17 साल की तेजस्वी मनोज को टाइम मैगजीन ने साल 2025 के 'किड ऑफ द ईयर' का खिताब दिया है. ये खिताब उन्हें साइबर क्राइम से बुजुर्गों की रक्षा करने वाली 'शील्ड सीनियर्स' के प्लेटफ़ॉर्म को बनाने के लिए दिया गया है.
सफलता किसी उम्र की मोहताज नहीं होती ये बात एक बार फिर साबित हो गई है. बता दें कि 17 साल की भारतीय मूल की तेजस्वी मनोज ने इस कथन को फिर से सच साबित कर दिया है. तेजस्वी मनोज ने एक ‘Shield Seniors’ नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया है जिससे की बड़े बुजुर्ग लोग साइबरफ्रॉड से बच सकें. इस वजह से उन्हें TIME मैगजीन का Kid of the Year 2025 का खिताब मिला है.
आज की डिजिटलवर्ल्ड में फ्रॉड का शिकार होना बहुत आम बात हो गई है. लेकिन बड़े बुजुर्गों को इस ठगी का शिकार होते अकसर देखा जाता है क्योंकि वो इस इंटरनेट की दुनिया से इतने परिचित नहीं हैं. इसी वजह से ठग ज्यादातर ऐसे लोगों को ही अपना शिकार बनाते हैं. एक फ्रॉडकॉल, एक व्हाट्सएपमैसेज या एक ईमेल मिनटों में सालों की मेहनत की कमाई को उड़ा देता है. हालांकि अब, 17 साल की भारतीय मूल की लड़की तेजस्वी मनोज ने इस खतरे के खिलाफ एक अनोखी ढाल खड़ी करके रख दी है. जिसका नाम है ‘Shield Seniors’.
आखिरकौन हैंतेजस्वी मनोज?
तेजस्वी मनोजका जन्म अमेरिकाके कैलिफोर्निया शहर में हुआ. इसके बाद वोटेक्सास में पली-बढ़ी. तेजस्वी के माता-पिता दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. आपको बता दें कि तेजस्वी न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं बल्कि Eagle Scout नामक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी वॉलंटियर भी हैं. वो अपने करियर में आगे चलकर कंप्यूटर साइंस में AI और साइबरसिक्योरिटी पर फोकस करना चाहती हैं.
तेजस्वी को कहां से आयायेआइडिया?
तेजस्वी, जो एक उच्च विद्यालय की छात्रा, कुशल कोडर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने अपने दादाजी के साथ हुई एक साइबरस्कैम की घटना से प्रेरित होकर ये प्लेटफॉर्म बनाने का सोचा. जो कि अब लाखों वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा का कवच बन चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.