नई दिल्ली| देश के सबसे बड़े आर्थिक कर सुधार की दिशा में आज जीएसटी यानि वस्तु एवं सेवा कर आधी रात को संसद में एक विशेष कार्यक्रम में लागू हो रहा है. 1 जुलाई से जीएसटी पूरे देश में लागू हो जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी लॉन्च कर रहे हैं. संसद में रेड कारपेट बिछ गए हैं और पूरी बिल्डिंग बल्ब की झालरों से जगमगा उठी है. ठीक 12 बजे आधी रात को घंटा बजाकर देश भर में जीएसटी लागू होने की घोषणा की जाएगी.
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे. उनके साथ मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी मौजूद हैं. इस कार्यक्रम में देश के 1000 गणमान्य लोग शामिल हुए हैं.
इस वीडियों में देखें मिडनाइट सेशन में GST लॉन्चिंग में हिस्सा लेने कौन कौन पहुंचा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.