आमिर खान को अचानक क्यों अतुल्य भारत में असहिष्णुता नजर आने लगी?
आमिर खान को इतना खतरा किस बात का और कहां नजर आने लगा।
फिल्म अभिनेता आमिर खान अपने फिल्मों के साथ-साथ जीवन को भी बड़ी सादगी के अंदाज से जीतें हैं। लेकिन आज कल आमिर खान का एक बयान मीडिया की सुर्खियों और उनके अपने सह अभिनेताओं जबान पर है। और उसका कारण भी बड़ा अजीब है। जिस भारत में आमिर खान रहतें हैं उसे उनकी पत्नी कहती हैं की छोड़ देना चाहिए। लेकिन अब सवाल यह उठने लगा है की आमिर खान ने अचानक ऐसा क्यों कहा और क्या उन्हें ऐसा नजर आया भारत में जो इसे छोड़ किसी और देश की शरण लेने की बात उनकी पत्नी किरण कहतीं हैं। अचानक क्यों मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने कहा है की देश में असुरक्षा का माहौल नजर आने लगा है और वे इस पर चिंतित भी हैं। उन्हें अपने बच्चो की सुरक्षा की अक्सर चिंता होती है। इसी बात को लेकर आमिर की पत्नी किरण राव ने उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी है।
भारत की पर्यटन को बढ़ावा देने वाले आमिर खान जो कहतें नही थकते थे की यह अतुल्य भारत है अचानक उन्हें इसमें कहां से असहिष्णुता नजर आने लगी। एक सवाल यह भी उठता है की जिस देश में आमिर खान की पत्नी किरण राव उन्हें लेकर जाना चाहती हैं क्या उस देश में वो इसी तरह से खुल के बोल पाएंगी। भारत ने कई बदलते दौर को देखा है लेकिन यहां लोगों में जो एकता है और एक दुसरे के प्रति प्यार है उसी के कारण आज भी भारत को अमन चैन का देश कहा जाता है। आमिर खान की फिल्मों को देख यह हर दर्शक मासुस करता है इस फिल्म से जीवन से जुड़ी और समाज को बदलने की एक अनोखी सलाह अभिनेता आमिर खान दी। लेकिन अब आमिर खान लोगों के हीरो होने के नाते अगर अपनी पत्नी के कहने पर देश छोड़ कर जाने की बात कहतें हैं तो बड़ा सवाल यह उठता है की जिस देश की आबादी अरबों में है वहां लोग शांति से रह सकतें हैं तो करोड़ो दिलों में बसने वाले आमिर खान को इतना खतरा किस बात का और कहां नजर आने लगा। यह भी पढ़ें : असहिष्णुता पर आमिर के दिए बयान के बाद अनुपम खेर और मनोज तिवारी ने खोला मोर्चा
पिछले कुछ दिनों से भारत में असहिष्णुता के नाम पर कई साहित्यकारों ने अपने सरकारी पुरस्कार को लौटा दिया। फिर कुछ फ़िल्मी कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपना विरोध प्रकट किया और जब यह मामला शांत हो रहा था तो आमिर खान का बयान सामने आगया। अगर आमिर खान को इस देश में असहिष्णुता नजर आता है तो उन्हें इस बात की शिकायत देश के प्रधानमंत्री से करनी चाहिए और वो खुद एक हीरो है उसके खत्म करने शांति की अपील तो कर सकतें हैं लोगो से लेकिन देश छोड़ने की बात ने फिर से इस विवाद को बढ़ा दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें