इसलिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हो रहा है वायुसेना का अभ्यास

युद्ध जैसी आपात स्थिति में सड़कों पर ही विमान उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है

Published date india.com Published: October 24, 2017 9:23 AM IST
Why IAF Touchdown Exercise is being Conduct on Lucknow-Agra Expressway | इसलिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हो रहा है वायुसेना का अभ्यास

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमान आज (24 अक्टूबर) उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे. वैसे तो ऐसा अभ्यास पिछले साल भी हुआ है लेकिन इस बार परिवहन विमान (एएन 32) भी इस एक्सप्रेस-वे पर टेक-ऑफ और लैंड करेंगे. बता दें कि पिछले साल इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर आठ लड़ाकू जेट विमान उतरे थे और उड़ान भरी थी.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अभ्यास करने की वजह:

ख़बरों के अनुसार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे चीन और पाकिस्तान दोनों की बॉर्डर के सेंटर में है. यह युद्ध के दौरान भारत की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकता है. आपात स्थिति में देश के एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन को उतारा जा सके इसके लिए वायुसेना प्लानिंग कर रही है.

युद्ध के दौरान होंगे अहम:
ज्ञात हो कि युद्ध के दौरान दुश्मन सबसे पहले एयरबेस और एयरपोर्ट पर ही हमला करते हैं. ऐसा इस लिए किया जाता है ताकि फाइटर प्लेन उड़ान भरने की स्थिति में न रहें और दुश्मन की हवाई हमले की रणनीति फेल हो जाए. यही वजह है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक्सप्रेस वे पर एयर स्ट्रिप बनाई जाती हैं. यह युद्ध के दौरान काम आ सकती है. युद्ध जैसी आपात स्थिति में सड़कों पर ही विमान उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है.

पडोसी देश पाकिस्तान ने भी दो ऐसे एक्सप्रेस-वे बनाए है जहां से वो फाइटर प्लेन की लैंडिंग ऑफ और टेक ऑफ करा सकता है. यहां से वह अपने दुश्मन देश पर हमला कर सकता है.

आपको बता दे कि आज होने वाले अभ्यास में वायुसेना के 20 विमान हिस्सा लेंगे, जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे. इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिवहन विमान शामिल होंगे. उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.