Why Induction Shortage Out Of Stock Induction Price Kyun Dukano Se Gayab Ho Gaye Induction Stove
दुकानों से अचानक क्यों गायब हो गए इंडक्शन चूल्हे? क्या LPG संकट के डर से देशभर में मची खरीदारी की होड़
देश में LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के डर से लोग तेजी से इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में दुकानों और ऑनलाइन ऐप्स पर इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं.
LPG Crisis India: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान से जुड़ी युद्ध जैसी स्थिति का असर अब भारत के घरेलू बाजारों में भी दिखाई देने लगा है. देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोग तेजी से ऑप्शन तलाशने लगे हैं. इसी वजह से इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है और कई जगह दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये लगभग गायब हो चुके हैं.
दरअसल, हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की सप्लाई की कमी की खबरें आ रही हैं. इन खबरों ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. कई शहरों में गैस की बुकिंग में देरी और काले बाजार में सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की खबरों से लोग घबरा गए हैं. ऐसे में कई परिवार खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रिक विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं.
आउट ऑफ स्टॉक हुए इंडक्शन
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट पर कई इलाकों में इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं. यही स्थिति कई स्थानीय दुकानों में भी देखने को मिल रही है.
बेंगलुरु के एमजी रोड, अशोक नगर, एसजी पाल्या और सीवी रमन नगर जैसे इलाकों में इंडक्शन कुकटॉप पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. वहीं, मुंबई के पवई में भी दुकानों का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और कालकाजी जैसे इलाकों में भी लोग इंडक्शन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भी स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है.
दिल्ली के एक दुकानदार के मुताबिक, सामान्य दिनों में जहां कुछ ही इंडक्शन बिकते थे, वहीं अब एक दिन में 50 से ज्यादा यूनिट बिक रही हैं. मुंबई के जुहू इलाके में एक दुकानदार ने बताया कि लोग एक नहीं बल्कि दो-दो इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं ताकि गैस खत्म होने पर परेशानी न हो.
बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग
इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने के साथ-साथ उनके लिए इस्तेमाल होने वाले खास बर्तनों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है. इंडक्शन पर सामान्य बर्तन काम नहीं करते, इसलिए लोग खास स्टील या मैग्नेटिक बेस वाले बर्तन भी खरीद रहे हैं। कई जगह इन बर्तनों की भी कमी देखने को मिल रही है.
Add India.com as a Preferred Source
सरकार ने क्या कहा?
इस बीच सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं. सरकार का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. इसके लिए हर तरह से व्यवस्था की गई है ताकि जरूरी गैस की उपलब्धता बनी रहे. फिर भी बाजार में लोगों की चिंता साफ दिखाई दे रही है. कई छोटे होटल और ढाबे भी गैस की कमी की वजह से परेशान हैं.
काले बाजार में बढ़ी गैस की कीमतें
दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में काले बाजार में गैस सिलेंडर की कीमत 2000 से 3000 रुपये तक पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं. इसी वजह से कई परिवार गैस का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर कर रहे हैं और इंडक्शन जैसे विकल्पों को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मध्य-पूर्व में तनाव लंबा चलता है तो ऊर्जा आपूर्ति पर और दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में गैस की कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने की आशंका भी बनी रह सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.