
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 7 अक्टूबर का दिन बेहद खास है. उन्होंने इस दिन के स्पेशल होने की वजह तस्वीरें शेयर करके, उनके पीछे की कहानी बताते हुए शेयर की है. पीएम ने तमाम जानकारी X पर शेयर की है. आज ही के दिन पीएम के राजनीतिक करियर को 25 साल हो गए हैं. पीएम ने अपने करियर के सभी अहम पहलुओं के लम्हों को तस्वीरों के साथ शेयर किया है. जानिए पीएम ने अपने जीवन के खास लम्हो को कैसे बयां किया.
पीएम ने लिखा, 2001 में आज ही के दिन मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. आज मैंने सरकार के मुखिया के रूप में ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन की सेवा करने के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ये सिद्धि, मुझे भारत की जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है. इन वर्षों में हर एक दिन, हर एक क्षण मैंने देशवासियों के जीवन को बेहतर करने और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का प्रयास किया है. ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी लोगों का निरंतर स्नेह मिला है.
2001 में आज ही के दिन मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज मैंने सरकार के मुखिया के रूप में ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन की सेवा करने के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ये सिद्धि, मुझे भारत की जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है।
इन… pic.twitter.com/ycSvdSKIox— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025
पीएम ने लिखा, जब मेरी पार्टी ने मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का आदेश दिया था, उस समय गुजरात अनेक चुनौतियां का सामना कर रहा था. राज्य के लोगों के लिए वो परीक्षा की घड़ी थी. उसी वर्ष राज्य में एक विनाशकारी भूकंप आया था. चक्रवात, सूखे के कारण लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त था. गुजरात में राजनीतिक अस्थिरता थी. और ऐसे समय में मुझे गुजरात की सेवा के लिए चुना गया. संकटों ने हमारा हौसला नहीं तोड़ा बल्कि हमें एक सशक्त, समृद्ध और नवनिर्मित गुजरात बनाने की प्रेरणा शक्ति दी.
जब मेरी पार्टी ने मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का आदेश दिया था, उस समय गुजरात अनेक चुनौतियां का सामना कर रहा था। राज्य के लोगों के लिए वो परीक्षा की घड़ी थी। उसी वर्ष राज्य में एक विनाशकारी भूकंप आया था। चक्रवात, सूखे के कारण लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त था।… pic.twitter.com/U9rlHPhtRQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025
पीएम ने लिखा, जब मैं मुख्यमंत्री बना- तो मेरी मां हीराबेन ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हारे काम को तो ज्यादा नहीं जानती, लेकिन मेरी दो बातें हमेशा याद रखना. पहला- गरीबों के लिए काम करना और दूसरा कभी रिश्वत मत लेना. मुझे अपनी मां से मिली ये सीख अमूल्य थी. मैंने संकल्प किया कि हम जनता-जनार्दन की सेवा में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेंगे और सरकार का हर काम, अंत्योदय की भावना से प्रेरित होगा.
पीएम ने लिखा, 25 वर्षों की इस यात्रा में, मुझे ढेर सारे अनुभव मिले. हम सब ने मिलकर बहुत सी उपलब्धियां भी हासिल कीं. मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तो उस समय के गुजरात के लिए कुछ लोग क्या कहते थे. कहा जाता था- गुजरात दोबारा फिर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा. हमारे नागरिक, हमारे अन्नदाता साथी बिजली और पानी के संकट से जूझते थे. खेती बर्बाद हो चुकी थी, उद्योग ठप थे. लेकिन गुजरात के लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति ने दिखा दिया कि अगर जनता ठान ले, तो फिर संकल्प की सिद्धि होकर ही रहती है. और आज देखिए, वही गुजरात, गवर्नेंस का पावर हाउस बनकर आगे बढ़ रहा है.
25 वर्षों की इस यात्रा में, मुझे ढेर सारे अनुभव मिले। हम सब ने मिलकर बहुत सी उपलब्धियां भी हासिल कीं। मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तो उस समय के गुजरात के लिए कुछ लोग क्या कहते थे। कहा जाता था- गुजरात दोबारा फिर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा। हमारे नागरिक, हमारे… pic.twitter.com/OnhpY37emF
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025
पीएम ने लिखा, कभी सूखे से जूझने वाला गुजरात, आज कृषि क्षेत्र का ग्रोथ इंजन बन रहा है. बीते 2 दशक में, गुजरात की मैन्यूफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल कैपिसिटी में बहुत बड़ी क्रांति आई है. कर्फ्यू, हिंसा, तनाव जैसी बातें अतीत बन गई हैं. सोशल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत बड़ा सुधार हुआ है. आज मुझे ये देखकर बहुत सुखद संतोष होता है कि इन परिवर्तनों से लोगों का जीवन कितना बेहतर हुआ है.
कभी सूखे से जूझने वाला गुजरात, आज कृषि क्षेत्र का ग्रोथ इंजन बन रहा है। बीते 2 दशक में, गुजरात की मैन्यूफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल कैपिसिटी में बहुत बड़ी क्रांति आई है। कर्फ्यू, हिंसा, तनाव जैसी बातें अतीत बन गई हैं। सोशल और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत बड़ा सुधार हुआ है। आज… pic.twitter.com/FmU6ThM2y5
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2025
पीएम ने लिखा, 2013 में, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाकर 2014 के लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी. संयोग से, वो दौर भी हमारे राष्ट्र के सामने अभूतपूर्व संकटों का समय था. देश में कांग्रेस सरकार और शासन के प्रति असीम अविश्वास था. यूपीए की तत्कालीन सरकार, भ्रष्टाचार और कुशासन का प्रतीक बन गई थी. ग्लोबल ऑर्डर में भारत की साख लगातार कमजोर हो रही थीं. और उस स्थिति में भारत की महान जनता ने परिवर्तन का प्रण किया, मुझ पर भरोसा किया, मुझे अपनी सेवा के लिए चुना. 2014 में एनडीए की सरकार बनी और 3 दशक बाद किसी दल को पूर्ण बहुमत मिला.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.