स्टाफ सेलेक्शन कमीशन सरकारी संगठन है जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों में ग्रुप बी और सी पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षाएं कराता है. वर्तमान में स्टूडेंट्स सलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर इसका विरोध कर रहे हैं. इस विरोध में स्टूडेंट्स ने परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी, परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम क्रैश की समस्या, बार-बार परीक्षाएं रद्द, परीक्षा केंद्रों का गलत आवंटन व टेक्निकल खामियां, छात्रों के साथ दुर्व्यहार का आरोप लगाया है. फेज-13 भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है, स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं. जगह जगह आंदोलन के बाद ‘दिल्ली चलो’ आह्वान को फॉलो करते हुए हजारों स्टूडेंट्स ने जंतर-मंतर पर एकत्र होकर प्रोटेस्ट किया. सभी भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं. इसमें स्टूडेंट्स के साथ तैयारी कराने वाले संस्थानों से जुड़े शिक्षक भी हैं.
स्टूडेंट्स ने बताई ये गड़बड़ियां
24 जुलाई से 1 अगस्त तक हुई भर्ती परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि इन परीक्षाओं में मिले पेपर में सवाल गलत थे. पहले दिन जो पेपर मिले, दूसरे दिन भी वही मिलने जैसी गड़बड़ियां स्टूडेंट्स बता रहे हैं. इसके अलावा परीक्षा अचानक रद्द, सर्वर क्रैश , सिस्टम ठीक से काम न करने, कैंडिडेट्स के घरों से 500 किलोमीटर तक दूर सेंटर मिलने जैसी शिकायतें हैं. कैंडिडेट्स सीबीटी चयन प्रक्रिया, सिस्टम में सुधार और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.
स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वे #SSCMisManagement, #SSCSystemSudharo, और #JusticeForAspirants जैसे हैशटैग अपनी बात रख रहे हैं. छात्रों ने परीक्षा केंद्रों और विरोध स्थलों से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.
कुछ केंद्रों पर छात्रों और अधिकारियों के बीच झड़पों वाली वायरल क्लिप सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ी है. कई जगहों पर, अभ्यर्थियों ने दावा किया कि प्रक्रियागत खामियों पर सवाल उठाने पर उनके साथ मारपीट की गई या उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया गया. अभ्यर्थी और शिक्षक बड़ी संख्या में नई दिल्ली में एकत्रित हैं. प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस कार्रवाई की खबरें आने के बाद विरोध प्रदर्शन और भी गंभीर हो गया. छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे ऑनलाइन आक्रोश और निंदा और बढ़ गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.