By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Why Was The Name Of Rajeev Gandhi Khel Ratna Award Changed Prime Minister Modi Told The Real Reason
खेल रत्न पुरस्कार का क्यों बदला गया नाम? प्रधानमंत्री मोदी ने बताई असली वजह...
प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने के बाद विश्वास व्यक्त किया कि खेल पुरस्कार के साथ जुड़ा 'हॉकी के जादूगर' का नाम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने के बाद विश्वास व्यक्त किया कि खेल पुरस्कार के साथ जुड़ा ‘हॉकी के जादूगर’ का नाम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण की महोबा में डिजिटल माध्यम से शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा ‘हम इस मौके पर बुंदेलखंड की एक और महान संतान मेजर ध्यान चंद यानी हमारे दद्दा ध्यानचंद को स्मरण कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है. मुझे पूरा विश्वास है कि ओलंपिक में हमारे युवा साथियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन के बीच खेल रत्न के साथ जुड़ा दद्दा का यह नाम लाखों करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगा.’ उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के बेहतर प्रदर्शन की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘इस बार हमारे खिलाड़ियों ने मेडल तो जीते ही अनेक खेलों में दमदार प्रदर्शन करके भविष्य का संकेत भी दे दिया है.’
I would also like to remember Hockey legend Major Dhyan Chand after whose name Khel Ratna has been renamed. This will inspire lakhs of people who want to pursue sports. This Olympics, our athletes not only won medals but also signalled a bright future of Indian sports: PM Modi pic.twitter.com/0uDQa5TQOY
— ANI UP (@ANINewsUP) August 10, 2021
गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बीते 6 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखे गए देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया है.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
ड्रम की थाप से सत्ता की कुर्सी तक… कौन हैं साने ताकाइची? फिर से संभालेंगी जापान की कमान, PM मोदी ने भी दी बधाई
-
क्या ट्रेड डील के बाद भी अमेरिका बढ़ा सकता है Tarrif? समझिए भारत-अमेरिका समझौते की ताकत और कमजोरियां
-
दवाइयों से लेकर डायमंड तक... अमेरिका ने किन-किन चीजों पर हटाया टैरिफ? पीयूष गोयल ने बताया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें