Wife Killed Husaband Packed In Suitcase In Up Deoria Barcode Identification Naushad Murder Case
प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल फिर ट्रॉली बैग में पैक की लाश...बारकोड ने खोला कातिल पत्नी का राज
देवरिया में मेरठ के सौरभ हत्या कांड से जुड़ा एक मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने पहले तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद उसने पति का शव सूटकेस में पैक करके 60 किलोमीटर दूर फैंक दिया.
उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस हत्या का खुलासा तब हुआ, जब एक खेत में ट्रॉली बैग में एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान नौशाद अहमद (38 वर्ष) के रूप में हुई, ये इंसान 10 दिन पहले ही दुबई से अपने घर लौटा था.
पुलिस के अनुसार, नौशाद की पत्नी रजिया (30 वर्ष) ने अपने प्रेमी रुमान, जो नौशाद का भतीजा भी था उसके साथ मिलकर पहले तो अपने पति की हत्या कर दी. इस घटना को 19 अप्रैल को अंजाम देने के बाद उन्होंने नौशाद की लाश को एक ट्रोली बैग में भरकर घर से 60 किलोमीटर दूर फैंक दिया. घटना की अगली सुबह जब एक किसान ने खेत में ट्रॉली बैग देखा तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी.
बारकोड ने खोला राज
पुलिस के मुताबिक जांच में उन्हें एयरलाइन बैगेज टैग मिला, जो लखनऊ के एयरपोर्ट का था. बैग में एक विदेशी सिम कार्ड और कुछ दस्तावेज भी मिले. इसके बाद पुलिस नौशाद के घर पहुंची और रजिया से पूछताछ की. जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आई. इस मामले को लेकर देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया, ‘रजिया ने अपने प्रेमी रुमान के साथ मिलकर नौशाद की हत्या की, क्योंकि वह उनकी प्रेम कहानी में बाधा बन रहा था. रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, और रुमान की तलाश जारी है. पुलिस को नौशाद के सिर पर चोट के निशान मिले, जिससे लगता है कि उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया.
कुछ ही समय पहले हुई थी ऐसी घटना
ये मामला मेरठ में हुई सौरभ राजपूत की हत्या से मिलता-जुलता है. वहां सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने उसकी हत्या कर शव को ड्रम में सीमेंट से बंद कर दिया था. बता दें कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और रुमान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.