पत्नी का खूनी खेल! सरकारी नौकरी के लिए कर दी पति की हत्या; पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

चार महीने पहले सुरेश की मौत हो गई थी, उसकी पत्नी ने बिना किसी को बताए अंतिम संस्कार कर दिया. बताया गया कि सुरेश का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा भी होता था.

Published date india.com Published: February 5, 2025 3:43 PM IST
पत्नी का खूनी खेल! सरकारी नौकरी के लिए कर दी पति की हत्या; पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकारी नौकरी पाने की चाह में एक महिला पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश मोलकालमुरु तालुका के तहसीलदार कार्यालय में एसडीए के पद पर कार्यरत थे. चार महीने पहले 8 अक्टूबर, 2024 को उनकी मौत हो गई थी. उनकी पत्नी नागरत्ना ने बिना किसी को बताए अंतिम संस्कार कर दिया. अब इस घटना ने मृतक की मां को बेटे की हत्या की गई, इस शक में डाल दिया है.

पत्नी ने बिना किसी को बताए कर दिया अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश का अपनी पत्नी नागरत्ना के साथ अक्सर झगड़ा होता था. जिस कारण वह अपनी मां और भाइयों से अलग रहने लगा. फिर जब सुरेश की मौत हो गई तो पत्नी ने बताया कि वह पीलिया से पीड़ित था. लेकिन जब मां सरोजम्मा को बेटे की मौत की खबर मिली और कारण जानने की कोशिश की, तो उन्हें पत्नी की कहानी कुछ अजीब लगी. मृतक की मां को लगा कि यह मामला महज बीमारी का नहीं बल्कि हत्या का है.

सरकारी नौकरी के लिए कर डाली पति की हत्या?

जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश को उनके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी. सुरेश की मां सरोजम्मा का आरोप है कि बहू नागरत्ना ने सुरेश का दम घोंटकर उसकी हत्या की, ताकि वह खुद सरकारी नौकरी हासिल कर सके. मां ने पुलिस और लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की. इस सनसनीखेज आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

कब्र से निकाला गया मृतक का शव, जांच जारी

पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की. अब सुरेश के शव को होलकेरे रोड कब्रिस्तान से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के असली कारण का पता चल सके. यदि नागरत्ना पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला रिश्तों में बढ़ती लालच और नैतिक गिरावट का एक और उदाहरण बन जाएगा. फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.