By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Will Hold Pariksha Pe Charcha On January 29 Pm Narendra Modi In Mann Ki Baat
'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा-29 जनवरी को स्टूडेंट्स के साथ करेंगे 'परीक्षा पर चर्चा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए साल में पहली बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात से देश को संबोधित किया.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए साल में पहली बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत शिवकुमार स्वामी जी के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए शुरू की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के चुनाव से दुनिया को आश्चर्य होता है. उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना करता हूं. पीएम ने कहा कि इस साल हमारे देश में लोकसभा के चुनाव होंगे, यह पहला अवसर होगा जहां 21वीं सदी में जन्मे युवा लोकसभा चुनावों में अपने मत का उपयोग करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में मुझे exams warriors के बारे में बातचीत की सलाह दी गई. मुझे यह बताते हुए खुशी को रही है कि 29 जनवरी को मैं एक स्पेशल कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम करूंगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं देश के छात्र-छात्राओं से चर्चा करूंगा. पीएम ने कहा कि इस बार कुछ अंतरराष्ट्रीय छात्र भी हमारे साथ जुड़ेंगे.
वोट डालने की अपील
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में सभी वोटर्स से वोट डालने की अपील की. उन्होंने देश के युवा मतदाओं से अपील की कि वे खुद को मतदाता के रूप में जरूर पंजीकृत कराएं और वोट डालें. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की इस महान धरती ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है. ऐसे महापुरुषों में से एक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस. 23 जनवरी को पूरे देश ने एक अलग अंदाज में उनकी जयन्ती मनाई. लाल किले में नेताजी के परिवार के सदस्यों ने एक बहुत ही खास टोपी मुझे भेंट की. कभी नेताजी उसी टोपी को पहना करते थे. मैंने संग्रहालय में ही, उस टोपी को रखवा दिया, जिससे वहां आने वाले लोग भी उस टोपी को देखें और उससे देशभक्ति की प्रेरणा लें. पीएम मोदी ने कहा कि कई वर्षों से यह मांग रही कि नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए और मुझे इस बात की खुशी है कि यह काम हमलोग कर पाए.
अंतरिक्ष कार्यक्रमों का किया जिक्र
पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश आजाद होने से लेकर 2014 तक जितने अंतरिक्ष अभियान हुए हैं, लगभग उतने ही अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत बीते चार वर्षों में हुई है. हमने एक ही अंतरिक्ष यान से एक साथ 104 उपग्रह लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही चंद्रयान-2 अभियान के माध्यम से चांद पर भारत की मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं. हमारा देश, स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग जानमाल की रक्षा में भी बखूबी कर रहा है. हमारे मछुआरे भाइयों के बीच NAVIC उपकरण बांटे गए हैं, जो उनकी सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक तरक्की में भी सहायक हैं.
रविदास को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि 19 फरवरी को रविदास जयंती है. संत रविदास जी के दोहे बहुत प्रसिद्ध हैं. गुरु रविदास जी का जन्म वाराणसी में हुआ था. संत रविदास जी ने अपने संदेशों के माध्यम से अपने पूरे जीवनकाल में श्रम और श्रमिक की अहमियत को समझाने का प्रयास किया. संत रविदास कहते थे कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’. मतलब अगर आपका मन और ह्रदय पवित्र है तो साक्षात ईश्वर आपके ह्रदय में निवास करते हैं. पीएम ने कहा कि आपने अभी तक गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को एक लेखक और एक संगीतकार के रूप में जाना होगा, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि गुरुदेव एक चित्रकार भी थे.
toilet चमकाने के कॉन्टेस्ट की चर्चा
पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले, मैं अहमदाबाद में था, जहाँ मुझे डॉक्टर विक्रम साराभाई की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला. उनका अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान है. पीएम ने कहा कि हमारा Space Programme बच्चों को बड़ा सोचने और उन सीमाओं से आगे बढ़ने का अवसर देता है, जो अब तक असंभव माने जाते थे. जब हमारा sports का local ecosystem मजबूत होगा यानी जब हमारा base मजबूत होगा तब ही हमारे युवा देश और दुनिया भर में अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर पाएंगे.
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आपने कई सारे प्रतिष्ठित ब्यूटी contest के बारे में सुना होगा. पर क्या आपने toilet चमकाने के कॉन्टेस्ट के बारे में सुना है. पीएम ने कहा कि 2 अक्टूबर, 2014 को हमने अपने देश को स्वच्छ बनाने और खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक साथ मिलकर एक यात्रा शुरू की थी. आज भारत 2 अक्टूबर, 2019 से काफी पहले ही खुले में शौच मुक्त होने की ओर अग्रसर है.
Also Read:
-
PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की जो 'मेलोडी टॉफी', उसे बनाने वाली कंपनी ने 60 हजार से शुरू किया था बिजनेस, बनी 45,579 करोड़ रुपये की कंपनी
-
पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से किया संपर्क, फिर क्या हुआ?
-
कौन हैं Helle Lyng? क्यों वायरल हो रहीं PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार, खूबसूरती की भी हो रही चर्चाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें