क्या NDA गठबंधन में शामिल होंगे थलपति विजय? जानिये BJP की तरफ से क्या आया रिएक्शन

Written By: : Parinay Kumar
Updated Date:May 4, 2026 12:40 PM IST

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी की आंधी में द्रविड़ राजनीति के दिग्गज काफी पीछे रह गये हैं. राज्य में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने जा रही है.

Tamil Nadu Election Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. हर राज्य के रुझान सामने आ गये हैं. बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने जा रही है. वहीं, तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु में विजय (Vijay) ने पहली बार चुनाव लड़ा और फिलहाल उनकी पार्टी TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं. विजय की आंधी में सत्तारूढ़ DMK और AIDMK दोनों उड़ गई हैं. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में है वह यह है कि क्या विजय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करेंगे?

Advertising
Advertising

सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर BJP

अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली TVK, तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है. 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती के दौरान TVK 107 सीटों पर आगे चल रही है और उसने द्रविड़ राजनीति के दिग्गज DMK और AIADMK को पीछे छोड़ दिया था. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, DMK के लिए खुश होने की कोई खास वजह नहीं दिख रही है. सत्ताधारी DMK+ 54, जबकि AIADMK+ 73 सीटों पर आगे चल रही हैं.

DMK के बड़े नेता भी पिछ़़ड़े!

DMK की सिर्फ पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, बल्कि उसके शीर्ष नेता (मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि) भी चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. हालांकि, एक बड़े घटनाक्रम में तमिलनाडु BJP की एक नेता ने विजय को राज्य में NDA गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है.

क्या BJP से गठबंधन करेंगे विजय?

गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'इसका फैसला मेरे भाई को ही करना है कि वह हमारे साथ रहना चाहते हैं या नहीं.' तमिलनाडु BJP की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने थलपति विजय की TVK के बारे में बात करते हुए कहा, 'उनकी बहन या 'अक्का' होने के नाते, मेरे मन में उनके लिए बहुत आदर और स्नेह है. मेरी शुभकामनाएं हमेशा मेरे छोटे भाई के साथ हैं, लेकिन मेरी निष्ठा मेरी पार्टी के प्रति है.' खुशबू सुंदर ने आगे कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि विजय को जबरदस्त जनसमर्थन हासिल है और मैं गर्व से कहती हूं कि आज तमिलनाडु में मेरे भाई सबसे बड़े स्टार हैं. अब वो दिन लद गए जब एम.जी. रामचंद्रन की तरह, आप सिर्फ चुनाव चिह्न दिखाकर ही चुनाव जीत सकते थे. अब हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि आगे क्या होता है.'

AIADMK को मिल रहीं कितनी सीटें?

पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली AIADMK 70 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि उसकी सहयोगी PMK छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वोटों की गिनती शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद विजय की 'तमिलगा वेट्री कझगम' अपने द्रविड़ प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुकी है. अगर ये रुझान इसी तरह बने रहते हैं तो विजय चुनावी नतीजों में एक बहुत बड़ा उलटफेर कर सकते हैं, कुछ वैसा ही, जैसा कि उन्होंने अपने चुनावी भाषणों में '1967 और 1977' की जीत का ज़िक्र करते हुए कहा था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें