बेंगलुरु में सूटकेस में मिली महिला की लाश...पति ने सास-ससुर को फोन करके खुद बताई मर्डर की सच्चाई

बेंगलुरु के हुलीमावु में एक हैरान वाला मामला सामने आया है. जहां एक घर के बाथरूम में महिला की सूटकेस में लाश मिली. जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या किसी और नहीं बल्कि उसके पति ने ही की है.

Published date india.com Published: March 28, 2025 9:59 AM IST
बेंगलुरु में सूटकेस में मिली महिला की लाश...पति ने सास-ससुर को फोन करके खुद बताई मर्डर की सच्चाई
Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के हुलीमावु में खौफनाक मर्डर का मामला सामने आया है. यहां हुलीमावु के डोड्डा कम्मनहल्ली में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली. जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की है. अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने शव के टुकड़े किए, फिर उसे सूटकेस में भरके घर के बाथरूम में रख दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने पत्नी के माता-पिता को फोन किया और कहा कि आपकी बेटी की लाश सूटकेस में है. पुलिस ने महाराष्ट्र से महिला के पति को अपनी हिरासत में लिया है.
पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो गौरी का शव एक सूटकेस में मिला. पुलिस ने कहा, ‘फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शव पर चाकू से वार की चोट पाई है.’

2 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक महिला का शव वॉशरूम में रखे सूटकेस में मिला. ये महाराष्ट्र का दंपति, जो दो साल पहले शादीशुदा था, फरवरी 2025 से 
गौरी अपने पति राकेश राजेंद्र खेडेकर के साथ हुलिमावु पुलिस थाना क्षेत्र के डोड्डकम्मनहल्ली इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रही थी. राकेश एक निजी फर्म में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करता था और गौरी एक गृहिणी थी और नौकरी की तलाश में थी.

वॉशरूम में मिला शव से भरा सूटकेस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक ने शाम करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम को सूचित किया, जिसके बाद एक टीम मौके पर भेजी गई. अधिकारियों ने घर को ताला लगा हुआ पाया और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां वॉशरूम में सूटकेस मिला. हत्या के पीछे की परिस्थितियां और मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इस  मामले की जांच जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.