By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Woman Jumps Off Moving Bike To Escape Molestation After The Molestation Bid Rapido Driver Video From Bengaluru City
रैपिडो बाइक ड्राइवर ने बेंगलुरु में रात 11 बजे युवती से शुरू की छेड़छाड़, खुद को बचाने जो किया CCTV फुटेज देखकर दिल कांप जाएगा
बेंगलुरु सिटी से ये CCTV फुटेज का वीडियो सामने आया है, जिसमें रैपिडो बाइक ड्राइवर ने सवार युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की
कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी से ये वीडियो सामने आया है, जिसमें रैपिडो बाइक ड्राइवर ने सवार युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की. रैपिडो बाइक ड्राइवर के हरकत को देखकर खुद को बचाने के लिएमहिला स्पीड के साथ दौड़ रही बाइक से कूद गई.
दरअसल, यह वाकया बीते 21 अप्रैल का है और येलहंका न्यू टाउन पुलिस थाने की सीमा में यह घटना हुई थी हुई थी. महिला ने रात करीब 11 बजे अपने एक दोस्त के यहां इंदिरानगर पहुंचने के लिए एक रैपिडो बाइक बुक की थी.
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि रैपिडो बाइक ड्राइवर ने ओटीपी चेक करने के बहाने महिला का फोन लिया और चलते-हुए उसका यौन उत्पीड़न करने लगा. वह मोटरसाइकिल को भी गलत दिशा की ओर चलाने लगा था. बाइक इंदिरानगर के बजाय डोड्डाबल्लापुर रोड की ओर बढ़ गई थी. युवती ने जब इसको लेकर पूछा तो उसने बाइक की स्पीड और तेज कर दी. यह देख युवती ने छेड़छाड़ के प्रयास से बचने के लिए चलती रैपिडो बाइक से छलांग लगा दी.
#WATCH| Bengaluru, Karnataka: Woman jumps off a moving motorbike after the rapido driver allegedly tried to grope her & snatched her phone
On 21st April, woman booked a bike to Indiranagar, driver allegedly took her phone on pretext of checking OTP & started driving towards… pic.twitter.com/bPvdoILMQ2
— ANI (@ANI) April 26, 2023
कॉलेज गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया. युवती के हाथ और पैर में चोटें आई थीं. चूंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए वह बाल-बाल बच गई और उसे सिर और चेहरे पर कोई बड़ी चोट नहीं आई. इसके बाद पीड़िता ने उनसे एक मोबाइल उधार लिया और घटना के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को बताया. बाद में पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था. आंध्र प्रदेश के मूल निवासी और थिंडलू में रहने वाले 27 साल के दीपक राव को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है. (इनपुट: ANI-IANS)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें