Rishikesh Video: पानी के बीच में वीडियो बनाने गई मां, बच्ची हाथ में फोन लेकर चिल्लाती रही 'मम्मी-मम्मी'.., बह गई महिला

ऋषिकेश के मणिकर्णिका घाट पर एक नेपाल के काठमांडू की 35 साल की पूर्णा नाम की महिला रील बनाने के दौरान पानी में बह गई.

Published date india.com Published: April 17, 2025 8:23 AM IST
Rishikesh Video: पानी के बीच में वीडियो बनाने गई मां, बच्ची हाथ में फोन लेकर चिल्लाती रही 'मम्मी-मम्मी'.., बह गई महिला

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के लिए लोग क्या क्या कर रहे हैं. कोई खुद को डेयरिंग दिखाने के लिए स्टंट कर रहा है. कोई अपनी जान पर खेल रहा है. हम सभी ने सैकड़ों ऐसे केस देखे और पढ़े, जिसमें लोगों की जान चली गई. हाल ही में एक और वीडियो ऋषिकेश से सामने आया है, जिसमें एक महिला पानी में बह गई.

ऋषिकेश के मणिकर्णिका घाट पर हादसा

ऋषिकेश के मणिकर्णिका घाट पर एक नेपाल के काठमांडू की 35 साल की पूर्णा नाम की महिला रील बनाने के दौरान पानी में बह गई. पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक यह महिला मणिकर्णिका घाट आई थी, जहां पर उसने अपनी बेटी को मोबाइल पकड़ाया और वीडियो बनाने के लिए कहा. महिला गंगा के किनारे पत्थरों पर चढ़ते हुए बीच में पहुंची तो वहां जाकर उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गई. पानी का बहाव तेज था, जिसकी वजह से वह जोशियाड़ा झील की ओर बहती हुई दिखाई दी. बेटी यह सब देख रही थी और लगातार “मम्मी-मम्मी” चिल्ला रही थी.

तीन दिन बीतने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं

जब तक कोई कुछ समझ पाता बहती हुई महिला दिखना बंद हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को तब मिली जब हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की. गोताखोर झील और आसपास के इलाकों में लगातार खोज रहे हैं. तीन दिन बीतने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला.

वायरल वीडियो में महिला किनारे से थोड़ा सा ही अंदर की साइड पानी के भीतर जाती दिख रही है. उसके बाद वह गिरती दिखी, और फिर बस बहते हुए, उसके शरीर का कोई हिस्सा दिखा. फिर वह दिखना बंद हो गई.

देखें वीडियो-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.