Woman Wanted To Crush Lemon With New Thar Fall From Suv Showroom In Delhi
Thar खरीदने के बाद नींबू कुचलने की रस्म में बड़ा हादसा, कार समेत शोरूम की पहली मंजिल से गिरी महिला!
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में महिंद्रा थार शोरूम में एक महिला अपने परिवार के साथ नई गाड़ी खरीदने पहुंची. कार खरीदने के बाद महिला ने शोरूम के अंदर नींबू कुचलने का फैसला लिया लेकिन ये फैसला एक हादसे में बदल गया.
दिल्ली के प्रीत विहार में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक परिवार महिंद्रा शोरूम में नई कार लेने पहुंचा तो उन्होंने कार खरीदने के बाद नींबू कुचलने की रस्म को वहीं करने का फैसला लिया. थार गाड़ी को खरीदने का परिवार जश्न मनाता कि उससे पहले ही ये रस्म हादसे में बदल गई.
जानकारी के मुताबिक सोमवार (8 सितंबर) की शाम करीब 5 बजे, 29 साल की मानी पवार, उनके पति प्रदीप शोरूम के अंदर थार खरीदने पहुंचे लेकिन जब मानी ने शोरूम में नींबू कुचलने के लिए कार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो गलती से एक्सीलेटर दब गया और थार शोरूम की पहली मंजिल की कांच की दीवार तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी.
एक्सीलेटर दबने की वजह से हुआ हादसा
पुलिस की मानें ये घटना पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार में महिंद्रा शोरूम के अंदर हुई. इस समय विकास नाम का शोरूम सेल्समैन दंपति को कार के फीचर्स के बारे में समझा रहा था. लेकिन दंपत्ति ने नई थार को अपने घर ले जाने से पहले वहीं टायर के नीचे नींबू कुचलने की रस्म को करने का फैसला किया. इस दौरान गलती से एक्सीलेटर दबाने की वजह से कार तेजी से आगे बढ़ी, कांच की दीवार तोड़ दी और नीचे गिर गई.
महिला को अस्पताल में किया गया भर्ती
पुलिस के मुताबिक, घटना के फौरन बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे को लेकर पूर्वी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभिषेक धनिया ने कहा, ‘सोमवार शाम 6:08 बजे हमें मलिक हॉस्पिटल, निर्माण विहार से मानी पवार का मेडिको-लीगल केस (MLC) मिला। जांच में पता चला कि मानी और उनके पति प्रदीप ने निर्माण विहार के महिंद्रा शोरूम से थार रॉक्स कार खरीदी थी.’ उन्होंने ये भी कहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और न ही किसी ने कोई शिकायत दर्ज की गई है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.