By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Women Made Amethi Pickles Smriti Irani Praises
गांव की महिलाओं ने मिलकर बनाया 'अमेठी अचार', स्मृति ईरानी ने किया 'प्रचार'
अमेठी की महिलाओं ने खुद का एक अचार विकसित किया है. महिलाओं ने इसे न सिर्फ बनाया है बल्कि विकसित कर आगे भी बढ़ा रही हैं....
अमेठी. अमेठी की महिलाओं ने खुद का एक अचार विकसित किया है. महिलाओं ने इसे न सिर्फ बनाया है बल्कि विकसित कर आगे भी बढ़ा रही हैं. अमेठी की महिलाओं की इसी कोशिश को सराहना मिली है केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की. स्मृति ईरानी ने अचार की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- अमेठी अचार- एक ब्रैंड जन्मा, विकसित हुआ और बढ़ रहा है, अमेठी की महिलाओं के द्वारा. ये सब अप्रैल 2017 में खुले प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) में हो रहा है.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) युवाओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए चलाई जा रही एक प्रमुख योजना है. इसके तहत पाठ्यक्रमों में सुधार, बेहतर शिक्षण और प्रशिक्षित शिक्षकों पर विशेष जोर दिया गया है. प्रशिक्षण में अन्य पहलुओं के साथ व्यवहार कुशलता और व्यवहार में परिवर्तन भी शामिल है.
इसके अंतर्गत देश के 24 लाख युवाओं को विभिन्न उद्योगों से संबंधित स्किल ट्रेनिंग पाने का अवसर मिलेगा. इस योजना के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग पाने वाले युवाओं को सरकार द्वारा आर्थिक इनाम भी मिलता है. ट्रेनिंग खत्म होने पर इन युवाओं को सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र दिया जाता है, जो उन्हें रोजगार पाने और अपना भविष्य संवारने में मदद करता है.
Coming soon – Amethi Pickles – a brand conceived, developed and nurtured by women of Amethi at Pradhan Mantri Kaushal Kendra (PMKK) centre inaugurated in April 2017. pic.twitter.com/IBuLc0fwOF
— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 16, 2018
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी)
नवगठित कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से इस कार्यक्रम को क्रियान्वित किया जा रहा है. इसके तहत 24 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के दायरे में लाया जाएगा है. कौशल प्रशिक्षण नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) और उद्योग द्वारा तय मानदंडों पर आधारित होगा. कार्यक्रम के तहत तृतीय पक्ष आकलन संस्थाओं द्वारा मूल्यांकन और प्रमाण पत्र के आधार पर प्रशिक्षुओं को नकद पारितोषिक दी जाएगी. नकद पारितोषिक औसतन 8,000 रुपए प्रति प्रशिक्षु होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें