#MeToo पर BJP सांसद के बिगड़े बोल, कहा- 2-4 लाख लेकर आरोप लगाती हैं महिलाएं फिर दूसरे के साथ चली जाती हैं

यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान ने भारत में जोर पकड़ लिया है.

Written by: David John
Updated: October 9, 2018, 1:57 PM IST

नई दिल्ली: यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान ने भारत में जोर पकड़ लिया है. कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. पिछले कुछ सालों में कथित यौन शोषण का शिकार बनीं महिलाओं ने अपने कथित गुनहगारों के नाम सार्वजनिक किए जिसके साथ सोशल मीडिया पर नये नामों की बाढ़ सी आ गई. इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यौन उत्पीड़न और शोषण को लेकर मन में बना हुआ गुस्सा कभी नहीं जाता. उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि #मी टू अभियान भारत में भी शुरू हो गया है और इससे महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला है.

हालांकि अपने मंत्री के बयान से बीजेपी सांसद उदित राज सहमत नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, यह कैसे संभव है कि कोई लिव इन रिलेशन में रहने वाली लड़की अपने पार्टनर पर कभी भी ‘रेप’ का आरोप लगाकर उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करा दे, वो व्यक्ति जेल चला जाए. इस तरह की घटना आये दिन किसी न किसी के साथ हो रहा है. क्या ये अब ब्लैकमेलिंग के लिए नहीं इस्तेमाल हो रहा है ? बीजेपी सांसद ने एक और ट्वीट किया, #MeToकैम्पेन जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है ? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगा? जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकशान होगा ये सोचने वाली बात है. गलत प्रथा की शुरुआत है.

बीजेपी सांसद उदित राज का कहना है कि आदतन किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने के लिए महिलाएं किसी पुरुष से 2 से 4 लाख रुपए लेती हैं और दूसरे पुरुष को पसंद कर लेती हैं. मैं मानता हूं कि यह पुरुषों का नेचर है, लेकिन क्या महिलाएं परफेक्ट हैं? क्या इसका मिसयूज्ड नहीं हो रहा है. सिर्फ आरोप लगाने की वजह से किसी व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद हो जाती है.

गौरतलब है कि नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों के साथ कथित गुनहगारों के खिलाफ यौन शोषण आरोपों के सामने आने का सिलसिला शुरू हुआ है, वहीं मीडिया जगत में इसके घेरे में आने के बाद अब अंग्रेजी के एक प्रमुख अखबार के दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख ने कथित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे फिल्मकार विकास बहल की नयी फिल्म ‘सुपर 30’ में काम कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन ने मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी. विकास बहल पर पिछले साल पहली बार आरोप सामने आए थे और हाल में एक लेख में पीड़िता के हवाले से पूरी घटना की जानकारी दी गयी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.