कुमार विश्वास को महिला आयोग का सम्मन

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास को सम्मन जारी किया है

Published date india.com Updated: May 4, 2015 3:22 PM IST
Women's commission summons AAP leader Kumar Vishwas

नई दिल्ली, 4 मई | दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास को सम्मन जारी किया है। उन्हें यह सम्मन पार्टी की एक स्वयंसेवी द्वारा उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के मामले में जारी किया गया है। यह जानकारी डीसीडब्ल्यू के एक अधिकारी ने सोमवार को दी।  उन्होंने बताया, “कुमार विश्वास को उनकी पार्टी की स्वयंसेवी की तरफ से लगाए गए आरोप में उनका पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। हमने उन्हें मंगलवार को पेश होने को कहा है।” यह भी पढ़ें– दिवंगत किसान गजेंद्र के परिवार से मिले आप नेता

अधिकारी ने बताया, “स्वयंसेवी ने पार्टी के लिए एक साल तक अमेठी में काम किया था और अब यह उसकी इज्जत का सवाल है और इसलिए कुमार विश्वास को आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए।” कुमार विश्वास से जुड़े सूत्रों ने हालांकि, बताया कि उन्हें डीसीडब्ल्यू या किसी अन्य आयोग की तरफ से कोई नोटिस या सम्मन नहीं मिला है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आप की एक महिला स्वयंसेवी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी में कुमार विश्वास द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.