नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 28वां विश्व पुस्तक मेला शुरू (NDWBF) 2020 हो गया है. ITPO के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित, वार्षिक पुस्तक मेले का उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे प्रगति मैदान में किया गया. महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को चिह्नित करते हुए, दिल्ली पुस्तक मेले को ‘गांधी: लेखकों के लेखक (Gandhi: the Writers’ Writer)’ के रूप में प्रदर्शित किया गया है. इस पुस्तक मेले में 800 से अधिक प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है.
यह विषय महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और देश और विदेश में भारतीय साहित्य के कुछ प्रमुख लेखकों पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डालता है. आपको बता दें कि यह पुस्तक मेला लेखक, संपादक, पत्रकार और प्रकाशक के साथ-साथ एक उत्कृष्ट जन संचारक के रूप में गांधी जी के बहु-आयामों पर केंद्रित होगा
कब और कहां आयोजित होगा मेला?
विश्व पुस्तक मेले 2020 का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के निशंक ने शनिवार को प्रगति मैदान में किया गया, जो कि 12 जनवरी तक चलेगा. 12 जनवरी तक रोजाना यह सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला है. वहीं स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और अलग-अलग-अलग व्यक्तियों के लिए यह नि: शुल्क होगा.
विश्व पुस्तक मेले में इस बार पुस्तक प्रेमियों के लिए 1300 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं. इस बार किसी भी देश को अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया गया है. पुस्तक मेले में करीब 600 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें रखी गई हैं. इस फेयर में भारतयी राइटर्स के अलावा दुनिया के लगभग 23 देशों के लेखकों की पुस्तकों को भी यहां स्थान दिया गया है. इस विश्व पुस्तक मेले 2020 में वयस्क वयक्ति के लिए 30 रुपये का टिकट लगेगा जबकि बच्चों के लिए 20 रुपये का टिकट लगेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.