अमीर-गरीब के बीच की खाई किस देश में सबसे चौड़ी? जानिए भारत में क्या हैं हालात, दुनिया के इन देशों में है सबसे ज्यादा आर्थिक असमानता

भारत में सिर्फ 1% लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का लगभग 40% हिस्सा है. वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत में सबसे अमीर 10% लोगों के पास कुल संपत्ति का लगभग 65% हिस्सा है.

Published date india.com Published: December 11, 2025 2:44 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

World Inequality Report 2026: दुनिया भर में आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ रही है. अमीर और गरीब के बीच की खाई चौड़ी ही होती जा रही है. हाल ही में जारी वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर 10 प्रतिशत आबादी के पास अब कुल पर्सनल दौलत का तीन-चौथाई हिस्सा है. इनकम के मामले में भी स्थिति खराब ही दिख रही है. दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाने वाले 50 प्रतिशत लोगों को 90 प्रतिशत से ज़्यादा इनकम मिलती है. दुनिया के सबसे गरीब आधे लोगों को कुल इनकम का 10 प्रतिशत से भी कम मिल रहा है.

आय (इनकम) में सबसे ज्यादा असमानता वाले देश

दक्षिण अफ्रीका में दुनिया में इनकम में सबसे ज्यादा असमानता है. यहां टॉप 10 प्रतिशत लोग कुल इनकम का 66 प्रतिशत कमाते हैं जबकि निचले आधे लोगों को सिर्फ 6 प्रतिशत मिलता है. ब्राज़ील, मैक्सिको, चिली और कोलंबिया जैसे लैटिन अमेरिकी देशों में सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों को कमाई का लगभग 60 प्रतिशत मिलता है.

स्वीडन और नॉर्वे में निचले 50 प्रतिशत लोग कुल इनकम का लगभग 25 प्रतिशत कमाते हैं. जबकि टॉप 10 प्रतिशत को 30 प्रतिशत से कम मिलता है. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, जापान और यूनाइटेड किंगडम में टॉप 10 प्रतिशत लोग कुल इनकम का लगभग 33-47 प्रतिशत कमाते हैं. निचले आधे लोगों को 16-21 प्रतिशत मिलता है.

भारत के बारे में…

सबसे अमीर 10% भारतीयों के पास कुल राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा है (2021 में 57% था)
अकेले टॉप 1% के पास 22.6% हिस्सा है.
नीचे के 50% (70 करोड़ लोग) को राष्ट्रीय आय का सिर्फ़ 15% हिस्सा मिलता है.

टॉप 10% के पास कुल घरेलू संपत्ति का 65% हिस्सा है.
टॉप 1% के पास 40.1% हिस्सा है.

संपत्ति में असमनाता वाले देश…

जब संपत्ति में असमानता की बात आती है तो साउथ अफ्रीका इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. साउथ अफ्रीका में टॉप 10 परसेंट लोग पर्सनल दौलत के 85 परसेंट हिस्से को कंट्रोल करते हैं. नीचे के 50 परसेंट लोगों का कर्ज उनकी संपत्ति से ज़्यादा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रूस, मेक्सिको, ब्राज़ील और कोलंबिया में सबसे अमीर लोग 70 परसेंट या उससे ज्यादा हिस्से पर काबिज हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे अमीर देश भी असमानता के मामले में बुरी स्थिति में ही दिखते हैं. एशिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं जैसे चीन, भारत और थाईलैंड में सबसे अमीर 10 परसेंट लोग दौलत के लगभग 65 – 68 परसेंट हिस्से को कंट्रोल करते हैं.

भारत में सिर्फ 1% लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का लगभग 40% हिस्सा है. वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत में सबसे अमीर 10% लोगों के पास कुल संपत्ति का लगभग 65% हिस्सा है. सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले 10% लोग राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा पाते हैं जबकि सबसे निचले 50% लोगों को सिर्फ़ 15% मिलता है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.