World’s most expensive pen: राजनेताओं, अरबपतियों और ग्लोबल आइकॉन की पहली पसंद, इन पेन की कीमत करीब 18 करोड़, जानिए खासियतें

आज दुनिया में लक्जरी पेनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. यह सिर्फ लिखने का माध्यम नहीं बल्कि निवेश, कला और प्रतिष्ठा का हिस्सा बन चुके हैं. और करोड़ों की कीमत वाले ये पेन बताते हैं कि कभी-कभी लिखने का साधन भी इतिहास बन सकता है.

Published date india.com Published: November 21, 2025 10:55 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

पेन का काम लिखने का है, असल में पेन कितने रुपए का है, उससे फर्क नहीं पड़ता. फर्क पड़ता है उससे लिखे शब्दों से, उसमें दिए गए मैसेज से. लेकिन दुनिया जब आर्थिक रूप से सक्षन हुई तो, अपनी अपनी आर्थिक हैसियत दिखाने के लिए हर चीज के महंगे और सस्ते प्रकार बनाए गए. आज हम जानेंगे दुनिया के सबसे महंगे पेन के बारे में, आइए समझते हैं, एक पेन के इतना महंगा होने की वजह क्या है.

रुतबे का प्रतीक

दुनिया का सबसे महंगा पेन ऐसी कलाकृति है, जिसमें लक्जरी, इतिहास और बेमिसाल कारीगरी का संगम है. यह सिर्फ एक पेन नहीं, बल्कि रुतबे, पहचान और महारत का वह प्रतीक है, जिसे दुनिया के चुनिंदा लोग ही अपने पास रख पाते हैं. आखिर क्या है इसकी खासियत? इसे बनाता कौन है? और यह करोड़ों में क्यों बिकता है?

1906 में जर्मनी में शुरू हुआ

लक्जरी पेनों की दुनिया में एक नाम सबसे ऊपर चमकता है Montblanc. 1906 में जर्मनी में शुरू हुआ यह ब्रांड आज राजनेताओं से लेकर अरबपतियों और ग्लोबल आइकॉन तक की पहली पसंद है. इसकी वजह सिर्फ हाई-एंड कीमत नहीं, बल्कि वह उत्कृष्ट शिल्पकला है जो हर पेन को एक अनोखी कलाकृति बना देती है. Montblanc की खासियत यह है कि इसके पेन मशीनों से नहीं बल्कि पूरी तरह हाथों से बनाए जाते हैं. हर पीस 100 से ज्यादा मैनुअल स्टेप्स से गुजरकर तैयार होता है, इसलिए इनका लिमिटेड एडिशन बेहद दुर्लभ होता है, और कीमत करोड़ों तक पहुंच जाती है.

दुनिया के सबसे कीमती पेनों में से एक है Montblanc Taj Mahal Limited Edition—एक ऐसा पेन जिसे दुनिया में सिर्फ 10 लोग ही अपना कह सकते हैं. मुगल वास्तुकला और ताजमहल की कारीगरी से प्रेरित यह पेन लगभग 17.35 करोड़ रुपये की कीमत पर बिकता है. इसपर 18 कैरेट सोने की नक्काशी, इसमें जड़े रूबी और नीलम, और कैप पर बने जटिल पैटर्न इसे किसी शाही खजाने जैसा बना देते हैं.

महत्वपूर्ण चीज उसकी निब

लक्जरी पेन की सबसे महत्वपूर्ण चीज उसकी निब होती है. Montblanc की निबें 18 कैरेट गोल्ड या प्लेटिनम से तैयार होती हैं और उन पर लिखा जाता है – 4810. यह संख्या यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत Mont Blanc की ऊंचाई है, और यही ब्रांड की पहचान भी है.

Montblanc के कई मॉडल्स की बॉडी प्रीमियम रेज़िन, प्लेटिनम, सॉलिड गोल्ड और वास्तविक हीरे, नीलम, रूबी जैसे रत्नों से सजाई जाती है. इसके कैप पर बना छह-कोणीय सफेद स्टार Mont Blanc पर्वत के छह ग्लेशियरों का प्रतीक है जो ब्रांड की विरासत और ताकत को दर्शाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.