By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Worlds Highest Chenab Rail Bridge To Be Ready By Next Year
भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल अगले साल हो जाएगा तैयार, एफिल टॉवर से भी है ऊंचा
दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार की ऊंचाई 72 मीटर और एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अगले साल तक तैयार हो जाएगा. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. यह रेलवे ब्रिज दिल्ली की स्थित कुतुब मीनार और पेरिस की एफिल टावर की ऊंचा है.
यह पुल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा. इस पुल की कुल ऊंचाई 467 मीटर होगी और यह नदी तल से 359 मीटर ऊंचाई पर होगा. दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार की ऊंचाई 72 मीटर और एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है.
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होगा.’ उन्होंने कहा केंद्र सरकार के शीर्ष पेशेवरों की प्रत्यक्ष निगरानी के तहत बीते एक साल के दौरान पुल का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार दिसंबर 2022 तक कश्मीर को ट्रेन सेवाओं से जोड़ दिया जाएगा.
Also Read:
-
माइकल जैक्सन ने कभी नहीं भेजा बच्चों को स्कूल? फेंके जाते थे खिलौने, बदले जाते थे बर्तन, आखिर क्यों?
-
पेरिस में 1KG दाल कितने रुपये की मिलेगी, जवाब अच्छे-अच्छों को हैरान कर देगा
-
कश्मीर के सबसे बड़े मदरसों में से एक 'सिराज-उल-उलूम' गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया, UAPA के तहत हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें