By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Yasin Malik Accepts All Charges Under Uapa In Terrorism Case Charges Have Also Been Framed Several Separatist Including Bitta Karate
यासीन मलिक ने Terror Funding केस में सभी आरोप स्वीकार किए, बिट्टा कराटे समेत कई पर आरोप तय
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली की अदालत में खुद पर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली की अदालत में खुद पर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए, जिनमें कठोर गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत लगे आरोप भी शामिल हैं. अदालत के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, मलिक ने अदालत को बताया कि वह यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी गतिविधि), 17 (आतंकवादी गतिवधि के लिए धन जुटाने), 18 (आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने), व 20 (आतंकवादी समूह या संगठन का सदस्य होने) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) व 124-ए (देशद्रोह) के तहत खुद पर लगे आरोपों को चुनौती नहीं देना चाहता.
Terror funding case: Separatist leader Yasin Malik pleads guilty before the NIA court today. Recently the court had ordered the framing of charges against several separatist leaders including Yasin Malik under UAPA
— ANI (@ANI) May 10, 2022
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह 19 मई को मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए सजा के संबंध में दलीलें सुनेंगे, जिनमें अधिकतम सजा आजीवन कारावास है.
इस बीच, अदालत ने फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शब्बीर शाह, मसर्रत आलम, मोहम्मद यूसुफ शाह, आफताब अहमद शाह, अल्ताफ अहमद शाह, नईम खान, मोहम्मद अकबर खांडे, राजा मेहराजुद्दीन कलवाल, बशीर अहमद भट, जहूर अहमद शाह वटाली, शब्बीर अहमद शाह, अब्दुल राशिद शेख, और नवल किशोर कपूर सहित अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए.
आरोप पत्र लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ भी दायर किया गया था, जिन्हें मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है. (इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
दिल्ली में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा, PM सरकार की अपील पर दिल्ली सरकार का फैसला
-
हफ्ते में 2 दिन WFH, 'नो कार डे' और ऑनलाइन मीटिंग्स लागू... PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार के बड़े फैसले
-
दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA की चार्जशीट से पता चले आतंकियों के खतरनाक मंसूबे, जानिए 'ऑपरेशन हेवनली हिंद' से क्या करना चाहते थे दहशतगर्द
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें