Jewar Airport के पास है घर का सपना? YEIDA ला रहा हाउसिंग स्कीम- इन लोगों के लिए स्पेशल कोटा

अगर आप जेवर एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है. हाल ही में एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एयरपोर्ट के पास हाउसिंग योजना शुरू करने का फैसला लिया है, जिसमें 973 प्लॉट्स शामिल किए जाएंगे.

Published date india.com Published: December 10, 2025 2:29 PM IST
plotting near jewar airport

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण सबसे बड़ी हाउसिंग स्किम लाने जा रहा है. इस स्किम में छोटे से बड़े सभी आकार के करीब 975 प्लॉट्स उपलब्ध कराए जाएंगे जो कि यहां सेक्टर 15C, 18 और 24A में स्थित हैं. इन प्लॉट्स का आकार 162 वर्ग मीटर से लेकर 290 वर्गमीटर के बीच का है. जानकारी के मुताबिक इनकी कीमत करीब ₹3500 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है.

सभी प्लॉट्स को रखा गया है तीन कैटेगिरी में

इस स्कीम में आम नागरिकों के अलावा किसानों, उद्योग से जुड़े लोगों और अन्य श्रेणियों के लिए विशेष कोटा रखा गया है. जैसे की 17.5% किसानों का कोटा, 5% फंक्शनल इंडस्ट्री यूनिट और 77.5% सामान्य श्रेणी के लिए कोटा रखा गया है. यानी की अगर 973 प्लॉट्स की बात करें को इस कोटे में किसानों के 170 प्लॉट्स, फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट के करीब 48 प्लॉट्स और सामान्य श्रेणी के करीब 755 प्लॉट शामिल हैं.

क्यों हैं ये ऑफर आकर्षक?

जेवर एयरपोर्ट के बनने के बाद यहां आसपास के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हो रहा है. जेवर एयरपोर्ट का इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब आदि की वजह से इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं. ये स्कीम इसलिए भी खास है क्योंकि जो लोग यहां घर लेने का सोच रह हैं या फिर निवेश के लिए सोच रह हैं उनके लिए ये खास मौका है क्योंकि एयरपोर्ट के शुरू होते ही इस इलाके की संपत्ति का मूल्य दोगुना हो जाएगा.

क्या है यहां आवेदन की प्रक्रिया?

आपको बता दें कि इन प्लॉट को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 10% एडवांस जमा करना होगा. ये कीमत बाजार के मुकाबले आधी है, इसलिए इस योजना में हजारों आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.