By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Yogi Adityanath Statement Over Priyanka Gandhi
योगी आदित्यनाथ ने कहा- पहले भी प्रियंका गांधी कर चुकी हैं प्रचार, यूपी में नहीं पड़ेगा कोई असर
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा.
लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा. योगी ने कहा, ‘कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है. यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है. पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे (भाजपा को) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है. रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा कि नया नया बना गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है. यह गठबंधन और कुछ नहीं बल्कि ‘हौवा’ है.
दौरे पर हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका गांधी 18 मार्च से 20 मार्च के बीच होने के मद्देनजर यूपी के दौरे पर हैं. कांग्रेस नेता ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका नदी मार्ग से मोटरबोट के जरिए जाएंगी और सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगी. नदी तटों पर उनके स्वागत के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिसके लिए आदर्श आचार संहिता के अनुरूप चुनाव आयोग से अनुमति आवश्यक है.
ये है कार्यक्रम
पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रियंका नदी तटों पर बसे लोगों विशेषकर मल्लाह समुदाय के लोगों से सीधा संवाद करेंगी. आम तौर पर नदी तट के इन इलाकों तक सड़क मार्ग से जाना मुश्किल है . 17 मार्च को प्रियंका के राज्य की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है . अगले दिन वह प्रयागराज जाएंगी और कांग्रेस के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि नदी तट के गांव बेहद पिछड़े हैं. पिछले 30 साल में राज्य सरकारों ने उनकी अनदेखी की है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें