घुमक्कड़ों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में ले सकेंगे क्रूज शिप का मजा, नहीं जाना होगा मुंबई-गोवा; जानें कब से बुक कर सकेंगे टिकट

Delhi Yamuna River Cruise: दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का मकसद यमुना को केवल यात्राओं के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करना है.

Published date india.com Published: October 24, 2025 11:42 PM IST
घुमक्कड़ों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में ले सकेंगे क्रूज शिप का मजा, नहीं जाना होगा मुंबई-गोवा; जानें कब से बुक कर सकेंगे टिकट

Delhi Yamuna River Cruise: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और राजधानी दिल्ली जैसे शहर में रहते हैं, जहां समुद्र का दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं. लेकिन आपके लिए ये एक गुड न्यूज हो सकती है, क्योंकि अब आप दिल्ली में भी रहते हुए क्रूज शिप का मजा ले सकते हैं. जी हां, दिल्ली के लोगों के लिए एक शानदार तोहफा आने वाला है. अब यमुना नदी पर क्रूज शिप चलने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यानी अब गोवा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि दिल्लीवाले भी अपने ही शहर में क्रूज ट्रैवल का मजा ले सकेंगे. यह नई पहल न केवल राजधानी के टूरिज्म को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों को यमुना के किनारे नई सैर और सफर का अनुभव भी देगी.

यमुना में कब चलेगा पहला क्रूज?

दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, क्रूज सेवा सोनिया विहार पुस्ते से लेकर जगतपुर तक चलाई जाएगी. यात्रा लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबी होगी और करीब 90 मिनट में पूरी होगी. इस दौरान यात्री यमुना नदी और उसके आस-पास के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकेंगे. फिलहाल योजना यह है कि क्रूज सोनिया विहार से चलेगा, जगतपुर के पास तक जाएगा और फिर वापस लौट आएगा. इस क्रूज में एक बार में 100 से अधिक यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी. अंदर बैठने के लिए आरामदायक सीटें, खाने-पीने की सुविधा, और मनोरंजन के लिए म्यूज़िक अरेंजमेंट भी किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि परिवार, कपल्स और टूरिस्ट्स के लिए यह एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन साबित होगा.

यमुना किनारे नया पर्यटन स्थल बनेगा

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का मकसद यमुना को केवल यात्राओं के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करना है. सरकार चाहती है कि लोग अपने शहर की नदी से जुड़ें और उसकी साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी महसूस करें. क्रूज सेवा फिलहाल दिसंबर से जुलाई तक चलेगी, जबकि मानसून के दौरान इसे बंद रखा जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में यमुना का जलस्तर काफी बढ़ जाता है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी. साथ ही नदी में नेविगेशन लाइट्स, सेफ्टी गार्ड्स और रेस्क्यू बोट्स की भी व्यवस्था रहेगी.

कितनी होगी टिकट की कीमत?

टिकट के दाम अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन पर्यटन विभाग का कहना है कि किराया परिवारों और छात्रों के लिए सस्ता रखा जाएगा. टिकट रेट तय करने से पहले पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री की मंजूरी ली जाएगी. सरकार चाहती है कि आम लोग भी बिना ज्यादा खर्च किए इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बन सकें. पर्यटन विभाग इस क्रूज जेटी को नजदीकी मेट्रो स्टेशनों और DTC बस रूट्स से जोड़ने की योजना बना रहा है. जिससे सोनिया विहार पहुंचने में किसी यात्री को परेशानी न हो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.