भारत नहीं यहां से कम कीमत में खरीदें iPhone 17 Pro Max, फ्री में हो जाएगी फॉरिन ट्रिप, बचा लेंगे हजारों रुपये, समझें क्या है डील

अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में iPhone 17 का सबसे टॉप मॉडल यानी Pro Max लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास एक शानदार डील है. इस ऑफर के जरिए आप न सिर्फ कम कीमत पर आईफोन खरीद पाएंगे, बल्कि फ्री में दुबई की ट्रिप भी हो जाएगी.

Published date india.com Updated: September 10, 2025 3:13 PM IST
भारत नहीं यहां से कम कीमत में खरीदें iPhone 17 Pro Max, फ्री में हो जाएगी फॉरिन ट्रिप, बचा लेंगे हजारों रुपये, समझें क्या है डील
भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है.

एपल ने अपना आईफोन-17 सीरीज (Apple iPhone 17 Series) लॉन्च कर दिया है. टेक कंपनी ने 9 सितंबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने एनुअल इंवेंट ‘Awe-Dropping‘ में सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया. इसे iPhone Air नाम दिया गया है. इसका साइज महज 5.6mm है. कंपनी ने इस बार आईफोन के 4 मॉडल लॉन्च किए हैं. iPhone Air, iPhone 17, iPhone17 Pro और iPhone 17 Pro Max. इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है. मैक्सिमम प्राइस 1,59,900 रुपये तक रखा गया है.

आईफोन की नई सीरीज की कीमत भारत समेत अलग-अलग देशों में अलग-अलग है. चीन में  iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत सबसे कम है. इसके बाद अमेरिका और कनाडा में आपको आईफोन का लेटेस्ट मॉडल सस्ता मिलेगा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और भारत में प्राइस थोड़ा ज्यादा रखा गया है. अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में iPhone 17 का सबसे टॉप मॉडल यानी Pro Max लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास एक शानदार डील है. इस ऑफर के जरिए आप न सिर्फ कम कीमत पर आईफोन खरीद पाएंगे, बल्कि फ्री में दुबई की ट्रिप भी हो जाएगी.

भारत में iPhone 17 के प्राइस
भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है. iPhone Air (256GB) की कीमत 1,19,900 रखी गई है. जबकि, iPhone 17 Pro (256GB) 1,34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, अगर आप टॉप मॉडल लेना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max (256GB) के लिए आपको 1,49,900 रुपये चुकाने होंगे.

दुबई से iPhone 17 Pro Max की कीमत?
दुबई में iPhone 17 की कीमत AED 3,399 होगी. iPhone Air AED 4,299 में मिल रहा है. जबकि, iPhone 17 Pro मॉडल खरीदने के लिए AED 4,699 खर्च करने होंगे. दुबई में अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए AED 5,099 चुकाने होंगे.

क्या है डील?
ये डील असल में भारत और दुबई में आईफोन-17 सीरीज के प्राइस डिफरेंस (कीमत में अंतर) का है. दुबई में iPhone Pro Max की कीमत AED 5,099 है. इसे हम भारतीय रुपये में कंवर्ट करें, तो करीब 1 लाख 22 हजार रुपये होता है. मतलब दुबई में आईफोन-17 का टॉप मॉडल भारत के मुकाबले 30 हजार रुपये कम में मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि आप iPhone 17 Pro Max लेने के लिए दुबई जा सकते हैं. वापस नई दिल्ली आ सकते हैं. और तो और काफी पैसे भी बचा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब की है फ्लाइट?
स्काईस्कैनर के मुताबिक, नई दिल्ली (DEL) से दुबई (DXB) की सबसे सस्ती राउंड-ट्रिप 22,619 रुपये में मिल रही है. यह स्पाइसजेट की फ्लाइट है. स्पाइसजेट की ये फ्लाइट 19 सितंबर को सुबह 9:20 बजे नई दिल्ली से दुबई के रवाना होगी. ये फ्लाइट पुणे में हॉल्ट करेगी और उसी दिन दुबई पहुंच जाएगी. 19 सितंबर से ही iPhone 17 Pro Max की सेलिंग शुरू हो रही है.

आपका फायदा ही फायदा
दुबई जाने के लिए वीज़ा की भी जरूरत नहीं होती. आप दुबई में 5,099 AED में iPhone 17 Pro Max खरीद सकते हैं. फिर अगले दिन 20 सितंबर को दुबई से 11:10 बजे की फ्लाई से नई दिल्ली वापस आ सकते हैं. दुबई की राउंड ट्रिप और iPhone 17 Pro Max खरीदने का खर्च करीब 1,45,100 रुपये होगा. इस केस में आप दिल्ली में आईफोन खरीदने की तुलना में 4,800 की सेविंग भी कर पाएंगे. ऐसे में भारत के बजाय दुबई जाकर आईफोन-17 खरीदना ज्यादा किफायती साबित हो सकता है.

अलग-अलग देशों में आईफोन 17 की कीमत

  • ऑस्ट्रेलिया में iPhone 17 की कीमत A$1399 (करीब 81,284 रुपये), iPhone 17 Air A$1799 (करीब 1,04,524 रुपये), iPhone 17 Pro A$1999 (करीब 1,16,145 रुपये) और iPhone 17 Pro Max A$2199 (करीब 1,27,765 रुपये) में लॉन्च हुआ है.
  • अमेरिका में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (लगभग 70,430 रुपये) है. iPhone 17 Air को 999 डॉलर (88,061 रुपये) में खरीदा जा सकेगा. iPhone 17 Pro मॉडल की शुरुआती कीमत 1099 डॉलर ( 96,876 रुपये) है, जबकि iPhone 17 Pro Max मॉडल के शुरुआती प्राइस 1199 डॉलर (लगभग 1,05,691 रुपये) है.
  • कनाडा में iPhone 17 की कीमत $1129 (करीब 76,395 रुपये) है. iPhone 17 Air $1449 (करीब 92,324 रुपये), iPhone 17 Pro $1599 (करीब 1,01,882 रुपये) और iPhone 17 Pro Max $1,749 (करीब 1,11,439 रुपये) में मिल रहा है.
  • चीन में iPhone 17 की कीमत सबसे कम है. यहां iPhone 17 महज 5,999 युआन (भारतीय रुपये में करीब 68,500 रुपये) में मिल रहा है. iPhone 17 Air 7999 युआन (करीब 91,500 रुपये), iPhone 17 Pro 8999 युआन (करीब 1,03,000 रुपये) और iPhone 17 Pro Max 9999 युआन (करीब 1,14,000 रुपये) में उपलब्ध है.
  • यूके में iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 799 पाउंड (लगभग 95,342 रुपये) है. iPhone Air के शुरुआती प्राइस 999 पाउंड (करीब 1,19,201 रुपये) हैं. iPhone 17 Pro की कीमत 1,099 पाउंड (लगभग 1,31,141 रुपये) से शुरू है. वहीं, iPhone 17 Pro Max 1,199 पाउंड (करीब 1,43,074 रुपये) में खरीदा जा सकता है.

iPhone 17 लाइनअप के फीचर्स
नए iPhone 17 में 6.3-इंच के प्रोमोशन डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल का डुअल-फ्यूजन कैमरा सिस्टम, 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. नए iPhone 17 डुअल-फ्यूजन कैमरे का रिजॉल्यूशन iPhone 16 की तुलना में 4 गुना ज्यादा है. अन्य फीचर्स में, iPhone 17 लाइनअप में एक नया A19 चिपसेट, एक छह-कोर CPU और एक पांच-कोर GPU है.

iPhone 17 Air के स्पेसिफिकेशन
वहीं, iPhone 17 Air, Apple का अब तक का सबसे ड्यूरेबल फोन है. 5.6mm के साथ iPhone 17 Air अब मार्केट में सबसे पतला iPhone है. इसमें आपको 6.3 इंच का डिस्प्ले OLED मिलेगा. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें iOS26 मिलेगा. इसमें A19 प्रो प्रोसेसर लगा है. रेजोल्यूशन की बात करें, तो आईफोन एयर में ये 2736X1260 मिलेगा. इसका रियर कैमरा 48MP वाइड एंगल प्लस 12MP अल्ट्रा वाइड है. इसमें आपको 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिल जाता है. आईफोन एयर को क्लाउड व्हाइट, स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड और स्पेस ब्लैक कलर में उतारा गया है. इसमें सिर्फ ई-सिम लगेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.