फॉलोअर्स-व्यूज नहीं बढ़े तो YouTuber ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, नजारा देख हर कोई रह गया सन्न!

डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर सफल होने का दबाव युवाओं की मानसिक सेहत पर भारी पड़ रहा है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक ने यूट्यूब पर व्यूज और फॉलोअर्स न मिलने के कारण बड़ा खौफनाक कदम उठाया.

Published date india.com Published: February 13, 2026 12:04 PM IST
फॉलोअर्स-व्यूज नहीं बढ़े तो YouTuber ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, नजारा देख हर कोई रह गया सन्न!
AI Image

Trending News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां सफलता के जुनून और फिर असफलता के डर ने एक युवक को इतना हताश कर दिया कि उसने अपने ही सपनों के महल यानी अपने होम स्टूडियो को आग के हवाले कर दिया.

यह कहानी है 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति की, जो गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. विधायक प्रजापति अपनी मेहनत और लगन से डिजिटल दुनिया में नाम कमाना चाहते थे, लेकिन शनिवार की रात जो हुआ उसने उनके परिवार और पड़ोसियों को झकझोर कर रख दिया.

क्या है पूरा मामला?

विधायक प्रजापति अपने घर से ही फिल्म एडिटिंग और डिजिटल कामों का एक आधुनिक स्टूडियो चलाते थे. पड़ोसियों के अनुसार, विधायक ने इस स्टूडियो को बनाने के लिए अपनी पुरखों की जमीन तक बेच दी थी. उन्होंने करीब 10 लाख रुपये खर्च कर महंगे कंप्यूटर, कैमरे, साउंड सिस्टम और लाइटिंग इक्विपमेंट खरीदे थे. उन्हें उम्मीद थी कि वे यूट्यूब पर स्टार बनेंगे और अपने परिवार की गरीबी दूर करेंगे.

हालांकि, हकीकत वैसी नहीं रही जैसी उन्होंने सोची थी. महीनों की कड़ी मेहनत के बाद भी जब उनके वीडियो पर व्यूज नहीं आए और उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी, तो वे गहरे डिप्रेशन में चले गए.

शनिवार की खौफनाक रात

गांव के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से विधायक ने खुद को सबसे अलग-थलग कर लिया था. शनिवार रात करीब 10:00 बजे उन्होंने खुद को स्टूडियो के अंदर बंद किया और वहां आग लगा दी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा घर धुएं से भर गया.

घर के अंदर ही फंस गया था परिवार

विधायक का परिवार घर के अंदर ही फंस गया था क्योंकि अंदर से लोहे का दरवाजा बंद था. परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मेराल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की एक दीवार तोड़ी और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आगजनी से हुआ भारी नुकसान

इस आगजनी में परिवार की जान तो बच गई, लेकिन विधायक का सब कुछ खाक हो गया. 10 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया है. परिवार अब दाने-दाने को मोहताज है और उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

वहीं, बचाव कार्य के दौरान विधायक प्रजापति पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले थे. रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें खोज निकाला और उनकी बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के मनोचिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.