ZEE का नया इनोवेशन सेंटर बेंगलुरु में शुरू, CM बसवराज बोम्मई ने किया उद्घाटन

ZEE ग्रुप का ये टेक सेंटर 500+ तकनीकी डोमेन विशेषज्ञों की मेजबानी करेगा, जो ZEE में व्यवसाय के डिजिटल कोर को मजबूत करेंगे.

Published date india.com Published: May 13, 2022 10:18 PM IST
ZEE का नया इनोवेशन सेंटर बेंगलुरु में शुरू, CM बसवराज बोम्मई ने किया उद्घाटन
इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन करते सीएम

Zee Technology and Innovation Center: देश की सबसे बड़े ब्रॉडकास्टिंग कंपनी जी मीडिया ने  समूह ने आज से बेंगलुरू में अपने नये जी इनोवेशन सेंटर की शुरुआत की है. इसका उद्घाटन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और नितिन मित्तल ने किया. नितिन मित्तल ZEE में प्रौद्योगिकी और डेटा के अध्यक्ष हैं. उद्घाटन समारोह में Zee Broadcast and Media के प्रमुख अमित गोयनका सहित कई कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

जी मीडिया ने जानकारी दी है कि “हमने 13 मई 2022 को बेंगलुरु स्थित अपने टेक सेंटर की शुरुआत की है. यह टेक सेंटर 500+ तकनीकी डोमेन विशेषज्ञों की मेजबानी करेगा जो ZEE में व्यवसाय के डिजिटल कोर को मजबूत करेंगे.”

ज़ी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर आज से बैंगलोर में शुरू हुआ. उद्घाटन से पहले कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने परिसर का दौरा किया था और जी मीडिया के इस  केंद्र की सफलता की कामना की. इस मौके पर जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज और सेंटर नितिन मित्तल के अमित गोयनकर मौजूद रहे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.