तो क्या कर्नाटक में बरकरार रहेगा 38 साल पुराना ट्रेंड? Zee News के Exit Poll में कांग्रेस को बहुमत, जानें 10 बड़ी बातें...

Karnataka Exit Poll Results: एग्जिट पोल्स के आंकड़े अगर सही साबित हुए तो कर्नाटक में 38 साल पुराना ट्रेंड एक बार फिर बरकरार रहने की उम्मीद है.

Published date india.com Updated: May 10, 2023 9:10 PM IST
Karnataka Exit Poll Result
Karnataka Exit Poll Result

Karnataka Exit Poll Results: कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं. Zee News-Matrize के एक्जिट पोल्स की मानें तो कर्नाटक में इस बार कांग्रेस (Congress) को बहुमत मिलता दिख रहा है. एग्जिट पोल्स के आंकड़े अगर सही साबित हुए तो कर्नाटक में 38 साल पुराना ट्रेंड एक बार फिर बरकरार रहने की उम्मीद है. 1985 के बाद से राज्य में कोई भी राजनीतिक दल लगातार दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका है. आइये जानते हैं जी न्यूज-Matrize के एक्जिट पोल्स की 10 बड़ीं बातें…

कांग्रेस की सत्ता में वापसी के आसार

  1. एग्जिट पोल्स के आंकड़े के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 79-94 सीटें और JDS के खाते में 25-33 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं. 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
  2. एग्जिट पोल्स के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 36 फीसदी, कांग्रेस को 41 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. इसके साथ-साथ अन्य के खाते में 06 फीसदी वोट मिलता दिख रहा.
  3. एग्जिट पोल्स के आंकड़े अगर सही हुए तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 10 सीटें और JDS को पांच सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है. वहीं, कांग्रेस को 38 सीटों का फायदा होता दिख रहा है.
  4. मालूम हो कि राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उस समय भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें मिली थीं. इसके अलावा कांग्रेस को 80 जबकि जेडीएस के खाते में 38 सीटें आईं थीं. 224 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
  5. कर्नाटक में बजरंग बली का मुद्दा नहीं चला और लोगों ने कांग्रेस के वादों पर वोट किया है. ऐसा एग्जिट पोल के रिजल्ट से नजर आ रहा है.
  6. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को महज 2 फीसदी मुस्लिम वोट मिलता नजर आ रहा है. जबकि कांग्रेस के खाते में 79 फीसदी वोट जाता दिख रहा है.
  7. दलित वोट 37 फीसदी भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाता दिख रहा है. वहीं, कांग्रेस को 44 और जेडीएस को 16 फीसदी दलित वोट मिलता नजर आ रहा है.
  8. ओबीसी वोट की बात करें तो सबसे ज्यादा 43 फीसदी कांग्रेस, 39 फीसदी बीजेपी, 10 फीसदी जेडीएस और 8 फीसदी अन्य के खाते में जाता नजर आ रहा है.
  9. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे 100 फीसदी सही नहीं होते हैं. भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. मुझे लग रहा है हमें 13 मई तक का इंतजार करना चाहिए.
  10. एग्जिट पोल के नतीजे से कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है. मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और विधायक प्रियंक खड़गे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. मुझे यकीन है कि 13 मई को मतगणना होने के बाद हम सरकार बनाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.