एयर इंडिया के पायलट ने ऐन वक्त पर किया विमान उड़ाने से इनकार

एयर इंडिया के एक पायलट ने गुरुवार रात ऐनवक्त पर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया...

Published date india.com Published: November 10, 2017 10:08 AM IST
Air India Aircraft

जयपुर. एयर इंडिया के एक पायलट ने गुरुवार रात ऐनवक्त पर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया. विमान के कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से और कुछ यात्रियों को आज दूसरे एयरलाइंस के विमान से दिल्ली भेजा गया. सांगानेर हवाई अड्डे के निर्देशक जी एस बल्हारा के अनुसार दिल्ली से जयपुर आने वाली एयर इंडिया का विमान किन्हीं कारणों से देर रात डेढ़ बजे जयपुर पहुंचा था.

उन्होंने बताया कि यही विमान उड़ान संख्या 9आई 644 तकरीबन चालीस यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन विमान के पायलट ने अपने ड्यूटी समय समाप्त होने की वजह से विमान उड़ाने से इनकार कर दिया.

निदेशक के अनुसार विमान के कुछ यात्रियों को रात में होटल में रुकवाया गया, कुछ को सड़क मार्ग से भेजा गया. उन्होंने कहा कि रात में रुके यात्रियों को शुक्रवार को दूसरे एयरलाइंस के विमान से दिल्ली भेजा गया है. इधर, एयर इंडिया के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jaipur की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.