
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Delhi-Srinagar Vistara Flight : दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुई फ्लाइट यूके611 में बम होने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया. कॉल पर मिली धमकी के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की. यह घटना तब सामने आई जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) श्रीनगर को एक सूचना ‘धमकी भरी कॉल’ मिली, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने तत्काल कार्रवाई की और अपनी प्रतिक्रिया दी. हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने फोन पर पुष्टि की कि धमकी को गैर-विश्वसनीय माना गया और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतर लिया गया है. हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, ‘फिलहाल, सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा विमान की गहन सुरक्षा जांच की जा रही है.’ जैसे ही बम की धमकी मिली, उसके बाद ही सुरक्षा जांच के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे ने एक रनवे बंद कर दिया, जिससे अन्य सभी एयरलाइनों को यात्रियों के लिए सलाह जारी करनी पड़ी. स्पाइसजेट ने एक्स पर पोस्ट किया, श्रीनगर हवाई अड्डे (एसएक्सआर) पर रनवे बंद होने के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें.’
श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद विमान को एक अलग खाली जगह की ओर ले जाने का निर्देश दिया गया और यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि विमान की गहन तलाशी ली गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया. उन्होंने बताया कि तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला. अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को लगभग एक घंटे तक रोकना पड़ा, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि धमकी भरा फोन कहां से आया था. इस बीच एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तार की उड़ान यूके 611 में एक “सुरक्षा चिंता” थी, जिसे उड़ान के दौरान कर्मचारियों के ध्यान में लाया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.