Photo : जब 'हेमंत सोरेन' से मिले झारखंड के CM Hemant Soren, क्या आप कर सकते हैं असली-नकली की पहचान?

Jharkhand CM Hemant Soren : रांची के हटिया इलाके के रहने वाले मुन्ना लोहरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह भाग्यशाली हैं वो 'सीएम हेमंत सोरेन' जैसे दिखते हैं.

Published date india.com Published: September 26, 2024 5:27 PM IST
Photo : जब 'हेमंत सोरेन' से मिले झारखंड के CM Hemant Soren, क्या आप कर सकते हैं असली-नकली की पहचान?

Jharkhand CM Hemant Soren : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों जनता तक अपने पांच वर्षों के कामकाज का ब्योरा देने में व्यस्त हैं. इस बीच हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में एक फोटो शेयर की जिसे देखकर यूजर्स का सिर चकरा गया. फोटो में हेमंत सोरेन के साथ उन्हीं के जैसा दिखने वाला एक और शख्स नजर आ रहा है, जिसे लेकर यूजर्स के बीच असली-नकली की बहस छिड़ गई. एक्स पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए हेमंत ने कैप्शन में लिखा, ‘एक हेमन्त की दूसरे हेमन्त से मुलाक़ात. रंगमंच के सधे हुए कलाकार श्री मुन्ना लोहरा एवं उनके परिवार से मुलाकात एवं लंबी बातचीत हुई’.

कौन है हेमंत सोरेन जैसा दिखाई देने वाला शख्स?

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उन्हीं के हुलिये से मिलता जुलता एक शख्स दिखाई दे रहा है. फोटो में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन जैसा ही नजर आ रहा शख्स थिएटर कलाकार मुन्ना लोहरा हैं, जिन्होंने गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद दोनों ने कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर शेयर किया. रांची के हटिया इलाके के रहने वाले मुन्ना लोहरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह भाग्यशाली हैं वो ‘सीएम हेमंत सोरेन’ जैसे दिखते हैं.

हेमंत सोरेन ने PM मोदी को लिखा खत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि खनन बकाए पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद कोयला कंपनियों ने 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाया है, जिसके कारण राज्य और उसके लोगों को ‘अपूरणीय क्षति’ हो रही है. उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के भंडार से कोल इंडिया के खाते से झारखंड राज्य को सीधे राशि हस्तांतरित करने की मांग की, जैसा कि झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा डीवीसी को देय राशि के मामले में किया गया था. सोरेन ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘कानून में प्रावधान और न्यायिक फैसलों के बावजूद… कोयला कंपनियां कोई भुगतान नहीं कर रही हैं… ये सवाल आपके कार्यालय, वित्त मंत्रालय और नीति आयोग समेत कई मंचों पर उठाए गए हैं. लेकिन अभी तक इस बकाया राशि (1.36 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान नहीं किया गया है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.