मंडप में बैठी रही दुल्हन,अचानक दूल्हा समेत फरार हुआ ससुराल पक्ष का पूरा परिवार, जानिए पूरा मामला

शिकायत के मुताबिक, लड़के वालों ने शादी से पहले ही 4.30 लाख रुपये नकद, सोने के गहने, अन्य सामग्री ले ली थी.

Published date india.com Published: April 22, 2025 1:18 PM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर

हर दिन शादी से जुड़ी कोई न कोई खबर आती ही है, जिसे जानकर लगता है मानो दुनिया शादी के इर्द गिर्द ही घूम रही है. कोई शादी के लिए भाग रहा है, कोई शादी न करने के लिए भाग रहा हबै. एक मामला झारखंड के चतरा जिले के गांव ‘आमगांव’ से सामने आया है. झारखंड के चतरा जिले के गांव ‘आमगांव’ में 20 अप्रैल को एक शादी का समारोह चल रहा है. गांव कस्बे के मुताबिक यह शादी समारोह काफी शाही थी. शादी का फंक्शन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा स्थित तैलिक वैश्य भवन में आयोजित किया जा रहा था. जानिए क्यों फरार हुआ दूल्हा और उसका परिवार.

बारात धूमधाम से पहुंची थी…

‘आमगांव’ में बारात रांची से यहां पर धूमधाम से पहुंची थी. शादी के लिए भवन को अच्छी तरह सजाया गया था. फेरों का समय आया तो दूल्हा अपने परिवार समेत फरार हुआ. भागने से पहले काफी चिल्लम चिल्ला, गाली गलौज हुई. भागने के बाद लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और अपनी बात रखी.

शादी से पहले 4.30 लाख रुपये नकद, सोने के गहने…

शिकायत के मुताबिक, लड़के वालों ने शादी से पहले ही 4.30 लाख रुपये नकद, सोने के गहने, अन्य सामग्री ले ली थी. उन्होंने बताया कि पूरी शादी में लड़की वालों की तरफ करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे.

लड़की के पिता दशरथ प्रजापति ने सुखदेव नगर थाना में शिकायत में कहा कि पूरा वर पक्ष क्यों भागा. उन्हें भी नहीं बताया गया. उनके मुताबिक यह सब लड़के वालों की साजिश थी.

आरोपी दूल्हा का नाम सुनील कुमार प्रजापति, मां कावेरी देवी, बहनें कविता देवी और बबिता देवी, बहनोई सनोज और शुभम, बड़े भाई अनिल प्रजापति का नाम षडयंत्र में शामिल होना बताया गया है.

धोखाधड़ी, इज्जत के साथ भी खिलवाड़

लड़की के मां-पिता का कहना है कि यह सिर्फ पैसे की धोखाधड़ी नहीं, इज्जत के साथ भी खिलवाड़ है. परिवार ने दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड इत्यादि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.