रक्षाबंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, भाई और उसकी दो पत्नियों को धारदार हथियार से काट डाला

कुछ दिन पहले झामेश्वर के पालतू मवेशी उसके भाई के होटल में चले गए थे. मवेशी कई बार दूसरे के खेत की फसल भी चर गए थे. इसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था.

Published date india.com Published: August 31, 2023 5:14 PM IST
email india.com By IANS email india.com
crime
(Representative Image)

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. मृतकों में एक भाई और उसकी दो पत्नियां शामिल हैं. दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. वारदात ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला की है. बताया गया कि झामेश्वर और उसके भाई अलग-अलग होटल चलाते हैं.

कुछ दिन पहले झामेश्वर के पालतू मवेशी उसके भाई के होटल में चले गए थे. मवेशी कई बार दूसरे के खेत की फसल भी चर गए थे. इसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था.

गुरुवार की दोपहर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए. लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे. इसी दौरान झामेश्वर बेदिया (42), सरिता देवी (39) और संजू देवी (25) की हत्या कुदाल और चापड़ जैसे धारदार हथियारों से कर दी गई. इस संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए थे. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. त्योहार के दिन ट्रिपल मर्डर से गांव और आसपास के इलाकों के लोग सन्न हैं.

रांची के प्रभारी ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि दो परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Jharkhand की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.