प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई, झारखंड की जनता को भी धन्‍यवाद कहा

पीएम ने कहा कि बीजेपी को कई सालों तक सेवा का मौका देने के लिए झारखंड के लोगों का धन्‍यवाद देता हूं

Published: December 23, 2019, 7:40 PM IST

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम के गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए राज्‍य की सेवा करने की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी
झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुए पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है.

पीएम ने सोमवार को टि्वटर हैंडल पर लिखा, हेमंत सोरेने जी और जेएमएम गठबंधन को झारखंड के चुनाव में जीत के लिए बधाई.
उन्‍हें राज्‍य की सेवा के लिए शुभकामनाएं. पीएम ने कहा, मैं झारखंड के लोगों को बीजेपी को कई सालों तक सेवा का मौका देने के
लिए धन्‍यवाद देता हूं. मैं पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का उत्‍साह के साथ किए गए उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं. हम
आने वाले समय में राज्य की सेवा और लोगों के केंद्रित मुद्दों को उठाते रहेंगे.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के बीच पर ट्वीट कर कहा, ”हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं.” शाह ने कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी.”

शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुए कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन.

बता दें 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी 25
सीटों पर जीती है या आगे चल रही है. बीजेपी को 2014 में 37 सीटें मिली थीं.  (इनपुुट एजेेंसी)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.