Dumka Murder Case: झारखंड के दुमका में नाबालिक लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मारने के चर्चित मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि पुलिस ने दुमका की विशेष अदालत में 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल की है. 100 से अधिक पन्ने की चार्जशीटमें शाहरुख और नईम अंसारी उर्फ छोटू को आरोपी बनाया गया है. इस बहुचर्चित मामले में 25 लोगो को गवाह बनाया गया है. मामले की त्वरित सुनवाई दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी सुनवाई. डीआईजी सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलू पर जांच की है जिसमें टेक्निकल, साइंटिफिक प्रमाण इकट्ठा किया है और FSL की रिपोर्ट लगाकर छोटू और शाहरुख के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोपियों के खिलाफ 34, 302, 307, 326, 326 (A), 354, POCSO धारा लगाई है.
सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि घटना को अंजाम शाहरुख ने दिया है लेकिन षड्यंत्र छोटू ने की है.छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है और इसकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं. इन दोनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया था. इसलिए मामला दोनों के खिलाफ चलेगा.
We’ve done research on all aspects, gathered technical, scientific evidence and submitted a charge sheet against Chhotu and Shahrukh. There are 25 witnesses in the case & sections 34, 302, 307, 326, 326(A), 354, POCSO are invoked: DIG Sudarshan Prasad Mandal on Dumka case (09.09) pic.twitter.com/qzyFK4YTRa
बता दें कि दुमका में 23 अगस्त को शाहरुख अंसारी नामक एक सिरफिरे युवक ने घर में सो रही अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था. गंभीर रुप से जख्मी अंकिता ने 28 अगस्त को अस्पताल में दम तोड़ दिया था. मरने से पहले अंकिता ने शाहरुख का नाम लिया था. पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि छोटू की गिरफ्तारी अंकिता की मौत के बाद की गई थी. मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मामले पर हेमंत सरकार पर लगातार हमलावर रही. सीएम हेमंत सोरेन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई का भरोसा दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.