झारखंड में झुलसा देने वाली गर्मी, सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, ‘येलो अलर्ट’ जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है.

Published date india.com Published: March 16, 2025 2:41 PM IST
झारखंड में झुलसा देने वाली गर्मी, सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, ‘येलो अलर्ट’ जारी

झारखंड के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान (41 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है.

इन जगहों पर तापमान 40 डिग्री

डालटनगंज में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बोकारो थर्मल में यह 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है. राज्य की राजधानी रांची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है.

तापमान में 19 मार्च से गिरावट का अनुमान

गढ़वा, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है.

बोकारो समेत इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘16 मार्च को गर्म हवाएं चलने के कारण झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.”

19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना

उन्होंने कहा, ‘‘मौसम में बदलाव 19 मार्च से देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.” भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.